एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: गौरव चंदेल के हत्यारों का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, गुस्साए लोगों ने जुलूस निकालकर की इंसाफ की मांग

गौरव चंदेल की हत्या लूट के विरोध में हुई थी. 6 जनवरी को बदमाशों ने गोली मारकर गौरव चंदेल की हत्या कर दी थी और कार, मोबाईल और सारा सामान लूट लिया था. गौरव चंदेल की हत्या तब हुई थी, जब वह गुरुग्राम से अपने घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी लौट रहे थे.

ग्रेटर नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या के आरोपियों का चार दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस की लापरवाही के बाद गुस्साए लोगों ने कल गौर सिटी सोसाइटी में मोमबत्ती जुलूस निकालकर की इंसाफ की मांग की और यूपी सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. वहीं, इस हत्या के बाद एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस जगह गौरव चंदेल की लूट के बाद हत्या की गई थी, उसके पास की चौकियों से पुलिस लापता थी.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप

गौरव के परिजनों का कहना है, ‘’आज चार दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक गौरव चंदेल के हत्यारों का पता नहीं लगा पाई. 6 जनवरी की रात को पुलिस अपनी ड्यूटी में सतर्कता दिखा देती तो शायद गौरव की जान बच जाती और बदमाशो को भी दबोचा जा सकता था, लेकिन पुलिस पीड़ित परिवार को थानों के चक्कर कटवाती रही, जिससे परिवार बहुत आहत है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने टीमें भी गठित की है. साथ ही फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है.

6 जनवरी को हुई थी हत्या

बता दें कि गौरव चंदेल की हत्या लूट के विरोध में हुई थी. 6 जनवरी को बदमाशों ने गोली मारकर गौरव चंदेल की हत्या कर दी थी और कार, मोबाईल और सारा सामान लूट लिया था. गौरव चंदेल की हत्या तब हुई थी, जब वह गुरुग्राम से अपने घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी लौट रहे थे. अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बनाकर उनकी कार, मोबाइल, लैपटॉप लूट लिए थे. बाद में विरोध करने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. खून से लथपथ मैनेजर का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला था. मैनेजर गौरव चंदेल गुरुग्राम कंपनी में काम करते थे.

ग्रेटर नोएडा: गौरव चंदेल के हत्यारों का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, गुस्साए लोगों ने जुलूस निकालकर की इंसाफ की मांग

अब हमें कौन सहारा देगा- मैनेजर की पत्नी

मृतक मैनेजर की पत्नी ने कहा है कि अगर सरकार मेरे पति को लौटा सकती है तो लौटा दे, क्योंकि मेरे घर को चलाने वाले वही थे. अब हमें कौन सहारा देगा. पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं. एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि चार टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

सपा कार्यकर्ताओं को 'छपाक' दिखाएंगे अखिलेश यादव, बुक किया पूरा हॉल

हैदराबादः तिरंगा यात्रा निकालकर असदुद्दीन ओवैसी CAA, NRC और NPR का करेंगे विरोध

जेएनयू में नहीं लिया जाएगा विंटर सेमेस्टर में सर्विस चार्ज, यूटिलिटी चार्ज में भी मिली छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget