एक्सप्लोरर

हैदराबाद गैंगरेप: अनु दुबे को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, कहा- वहां नहीं थी धरना देने की इजाजत

हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर की सनसनीखेज रेप और हत्या की वारदात के बाद से एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है. आज एक अनु दुबे नाम की युवती ने इस मामले में राजधानी दिल्ली में संसद भवन के पास धरना दिया. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

नई दिल्ली: हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर की सनसनीखेज रेप और हत्या की वारदात से व्यथित अनु दुबे नाम की एक युवती ने आज राजधानी दिल्ली में संसद भवन के पास धरना दिया. इस दौरान पुलिस अनु को जबरदस्ती थाने ले गई और वहां उससे करीब चार घंटों तक पूछताछ हुई. पुलिस थाने से बाहर आने के बाद युवती ने पुलिस पर उसे मारने का आरोप लगाया. युवती ने अपने साथ बदसलूकी मामले में थाने में शिकायत दी है.

इस मामले पर अब दिल्ली पुलिस का भी बयान आ गया है. दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि अनु दुबे को पुलिस ने बताया कि वह जहां प्रदर्शन कर रही हैं इसकी इजाजत यहां नहीं है. उन्होंने कहा कि पुलिस के निर्देशों को फॉलो नहीं करने के बाद अनु को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया. अनिल मित्तल ने बताया कि बाद में अनु को छोड़ दिया गया.

हैदराबाद गैंगरेप: दिल्ली में धरना दे रही लड़की का आरोप- थाने में पुलिस ने चुभाए नाखून, प्रदर्शन न करने की शर्त पर छोड़ा

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया. दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाती मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के डीसीपी को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग ने अनु दुबे की शिकायत का संज्ञान लिया है कि उसका पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पुलिसवालों ने उत्पीड़न किया है.

तीन लेडी कॉन्सटेबल मेरे ऊपर चढ़ीं- अनु

अनु दुबे ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ‘’आप मेरा बोर्ड ला दो.’’ अनु दुबे ने बताया, ‘’तीन लेडी कॉन्सटेबल मेरे ऊपर चढ़ी थीं. वो कुछ जानकारी पूछ रहे थे, मैंने कहा मैं बाहर जाकर ही बोलूंगी. मैं मना कर रही थी. इस बात पर उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती की. मुझे नाखून चुभाए और बुरी तरह मारा. उन्होंने मुझसे बैठने के लिए कहा, लेकिन मैं नहीं बैठी.’’

हैदराबाद गैंगरेप: संसद के सामने धरने पर बैठी लड़की, सुबक-सुबक कर बोली- ‘मैं भी जलूंगी लेकिन लडूंगी’

बता दें कि अनु दुबे देश में लगातार हो रही रेप की घटनाओं से व्यथित हैं. उनका कहना है कि देश में हर बीस मिनट में किसी लड़की का रेप होता है. उन्होंने कहा, ''मैं मरना नहीं चाहती. मैं और रेप के मामले नहीं देख सकती. मैं पूरी रात सोई नहीं हूं और ये सिर्फ एक रात की बात नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget