एक्सप्लोरर

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार, जंगल में बितानी पड़ी रात

Navigation Issues: गूगल मैप पर भरोसा करना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया जब बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार कर्नाटक के घने जंगल में फंस गया.

Google Maps Error: बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला. शिरोली और हेम्मदगा इलाके के इस दुर्गम रास्ते पर गूगल मैप्स ने उन्हें करीब 8 किलोमीटर अंदर ले जाकर मुश्किल में डाल दिया. जंगल का घना इलाका और खराब रास्ते परिवार के लिए चुनौती का कारण बन गए.

बिना नेटवर्क बिजली के घने जंगल में बिताना पड़ा रात 

घने जंगल में मोबाइल नेटवर्क गायब था, जिससे परिवार को किसी से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद अपनी कार में ही रात बिताने को मजबूर परिवार जंगल के सन्नाटे और अज्ञात खतरों से घिरा रहा. रातभर निकलने की कोशिशें नाकाम रहीं और उन्हें सुबह का इंतजार करना पड़ा.

पुलिस ने परिवार को जंगल से सुरक्षित निकाला

सुबह होते ही परिवार ने करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर मोबाइल नेटवर्क वाली जगह पहुंचा. उन्होंने तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क किया. स्थानीय पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए परिवार को सुरक्षित जंगल से बाहर निकाला.

इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी खतरनाक घटनाएं

यह पहली घटना नहीं है जब गूगल मैप्स की गलती ने लोगों को मुसीबत में डाला हो. पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गूगल मैप्स ने एक कार को अधूरे पुल की ओर निर्देशित किया जिससे वह पुल से गिरकर रामगंगा नदी में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. ऐसे में कई बार तकनीक पर पूरी तरह निर्भर रहना यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. 

यह घटनाएं बताती हैं कि तकनीक पर अंधविश्वास खतरनाक हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रा के दौरान हमेशा स्थानीय जानकारी का सहारा लेना चाहिए और गूगल मैप्स जैसे उपकरणों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए. इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 'इन लड़कों में BJP नेता बनने के सारे गुण', रतलाम में मुस्लिम बच्चों को पीटने वाले वीडियो पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget