एक्सप्लोरर

Google Layoffs: बस एक मैसेज और चली गई नौकरी, गूगल से बर्खास्त एक और कर्मचारी ने बयां किया दर्द

Google News: गूगल की पूर्व कर्मचारी आकृति वालिया ने लिंक्डइन पर लोगों से उसके लिए उपयुक्त भूमिका का सुझाव देने की अपील की है.

Google Ex Employee Aakriti Walia: गूगल ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है. इसका असर भारत में भी पड़ा है. गुरुग्राम की रहने वाली आकृति वालिया भी इस दुखद घटना का शिकार हो चुकी हैं. आकृति, Google में क्लाउड प्रोग्राम मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं. हाल ही में उन्होंने कंपनी में 5 साल पूरे किए थे और इसे Googleversary के तौर पर सेलीब्रेट भी किया था. इस जश्न के ठीक बाद दिन बाद ही उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया गया. उन्हें मीटिंग से ठीक पहले पता चला कि उन्हें बाहर कर दिया गया है. 

मीटिंग से ठीक पहले उनके कंप्यूटर पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें नौकरी से निकालने की जानकारी थी. अपने कंप्यूटर पर Access Denied का मैसेज देखकर वह सन्न रह गईं. अब आकृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn पर अपना दुख शेयर किया है. अपने लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले अपनी 5 साल की Google वर्सरी मनाई थी, मुझे नहीं पता था कि यह मेरी आखिरी होगी."

मीटिंग से ठीक पहले हुई जानकारी

उन्होंने कहा, "10 मिनट बाद मीटिंग थी और मैं मीटिंग के लिए तैयार हो रही थी. जैसे ही यह मैसेज आया तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ. उसके बाद लगा कि मैं ही क्यों?" उन्होंने आगे कहा, "अब इस छंटनी के कई दिन बीत चुके हैं, इसलिए मैंने अब इसे स्वीकार कर लिया है और अब आगे की बढ़ रही हूं." उन्होंने कहा, "जब तक दूसरी नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक मेरे परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा."

बेटी को समझाना मुश्किल- आकृति

आकृति ने अपनी पोस्ट में बड़ी ही भावुक बात कही. उन्होंने कहा, "मैंने तो इसे स्वीकार कर लिया और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हूं. लेकिन इस समय सबसे मुश्किल काम है अपनी बेटी को समझाना. वह हर रोज पूछती है कि मम्मा आप ऑफिस क्यों नहीं जा रही हो?" उन्होंने आगे कहा, "उसे समझाने में वक्त लगेगा." बता दें कि कुछ समय पहले ही गूगल ने अपने 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है. 

कर्मचारियों के बाद रोबोट को भी निकाला

कर्मचारियों की छंटनी के बाद गूगल ने रोबोट को भी नौकरी से निकाल दिया है. जानकारी के मुताबिक, गूगल ने उस रोबोट को भी नौकरी से निकाल दिया जो ऑफिस में कैफेटेरिया की साफ-सफाई करने का काम करता था. जानकारी के मुताबिक, कंपनी को इस रोबोट का खर्चा उठाना काफी महंगा पड़ रहा था. 

ये भी पढ़ें-Used Cars: 01 अप्रैल से पुरानी कार खरीदना हो जाएगा मुश्किल, बढ़ जाएगा कंपनियों पर बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget