एक्सप्लोरर

Go First Air: गो फर्स्ट की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी का मामला, एयरलाइन ने जारी किया बयान

Go First Flight: गो फर्स्ट एयर की फ्लाइट के क्रू ने इस मामले की शिकायत सीआईएसएफ से की थी. साथ ही डीजीसीए को भी मामले की पूरी जानकारी दी गई है.

Go First Air News: गो फर्स्ट एयर की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी के मामले में अब एयरलाइन की ओर से बयान जारी किया गया है. गो फर्स्ट एयर ने रविवार (8 जनवरी) को कहा कि उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो विदेशियों को 6 जनवरी को G8-372 गोवा-मुंबई उड़ान से उतार दिया गया था. दोनों यात्रियों ने चालक दल के सदस्यों पर भद्दे कमेंट्स किए और साथी यात्रियों को भी परेशान किया था. 

गो फर्स्ट एयर ने बयान में कहा कि पायलट-इन-कमांड ने तुरंत दोनों यात्रियों को उतारने का फैसला किया और उन्हें एयरपोर्ट सिक्योरिटी को सौंप दिया था. आगे की कार्रवाई के लिए मामले की सूचना डीजीसीए को दी गई है. 

एयर होस्टेस के साथ की थी बदसलूकी

गौरतलब है कि गो फर्स्ट एयर की फ्लाइट में विदेशी यात्रियों ने एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की थी. एयरलाइन ने कहा था कि एक विदेशी यात्री ने एक एयर होस्टेस को अपने पास बैठने को कहा था और दूसरे यात्री ने एयर होस्टेस से अश्लील बातें की थी. ये फ्लाइट गोवा के नए एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही थी. 

फ्लाइट में बदसलूकी के मामले बढ़े

हाल ही में फ्लाइट में यात्रियों और एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं. इससे पहले 26 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर बिजनेस क्लास में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. उसे दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. मिश्रा को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

इंडिगो की एयर होस्टेस से भिड़ा था यात्री

एक अन्य घटना में, एक इंडिगो एयर होस्टेस का एक वीडियो वायरल हुआ था जब उसे एक यात्री से भिड़ते देखा गया था जो उस पर चिल्ला रहा था. एयरलाइन ने इस मामले पर एक बयान जारी कर कहा था कि हम इस घटना से अवगत हैं जो 16 दिसंबर, 2022 को इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 12 में हुई थी. यह मुद्दा कोडशेयर कनेक्शन के माध्यम से यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों की ओर से चुने गए भोजन से संबंधित था. 

एयरलाइन ने कहा था कि इंडिगो (Indigo) अपने ग्राहकों की जरूरतों के बारे में जानता है और यह हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को विनम्र और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करें. हम इस घटना को देख रहे हैं और आश्वस्त करना चाहते हैं कि ग्राहकों की सुविधा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Go First Air: अब गो फर्स्ट एयर की फ्लाइट में बदसलूकी, यात्री ने एयर होस्टेस को अपने पास बैठने को कहा, की अश्लील बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget