एक्सप्लोरर

मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि में भगदड़, CFO सहित 4 बड़े अधिकारियों का इस्तीफा

इस मामले में ईडी ने अबतक 5,694 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे, स्वर्ण आभूषण और अन्य बेशकीमती रत्न जब्त किए हैं जबकि एजेंसी ने इस हफ्ते गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर और नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चोकसी को सम्मन भी दिया.

नई दिल्ली: 11,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में घिरी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि में भगदड़ मच गई है. गीतांजलि जेम्स के सीएफओ और बोर्ड मेंबर समेत चार अफसरों ने इस्तीफा दे दिया है. इसमें गींताजली जेम्स के सीएफओ चंद्रकांत करकरे, कंपनी सेक्रेटरी एंड चीफ कम्पलांयश ऑफिसर पंखुरी और बोर्ड सदस्य कृष्णन संगमेस्वरन ने इस्तीफा दे दिया है. पीएनबी से नीरव मोदी ने 2000 करोड़ और मेहुल चोकसी ने 9000 करोड़ रुपये लिए थे. ये दोनों विदेशों से कच्चा हीरा आयात करते थे.

बता दें कि इस मामले में ईडी ने अबतक करोड़ों रुपये की कीमत के हीरे, स्वर्ण आभूषण और अन्य बेशकीमती रत्न जब्त किए हैं जबकि एजेंसी ने इस हफ्ते गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर और नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चोकसी को सम्मन भी दिया. सूत्रों ने बताया कि ईडी जांच को आगे ले जाने के लिए मोदी, चोकसी और उनके कारोबार से जुड़े निजी और आधिकारिक सभी प्रकार के वित्तीय दस्तावेजों को जुटाने का प्रयास कर रही है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ ईडी की तरफ से 15 फरवरी को छापेमारी शुरू किए जाने के बाद से अबतक कई कंप्यूटर उपकरण, हार्ड ड्राइव और दस्तावेजों को जब्त किया जा चुका है.’’  मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी मोदी, चोकसी और घोटाले से जुड़े दूसरे लोगों की कम से कम दो दर्जन अचल संपत्ति कुर्क करने वाली है. ईडी और आयकर विभाग ने भारत और विदेश में करीब 200 मुखौटा कंपनियों को जांच के दायरे में ले लिया है जिनका प्रयोग कथित धोखाधड़ी के तहत धन प्राप्त करने या भेजने के लिए किया जाता था.

इस बात का संदेह है कि इन मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल आरोपी धन शोधन करने और जमीन, सोना और बेशकीमती रत्नों के रूप में ‘बेनामी’ संपत्ति खरीदने में कर रहे थे. आयकर विभाग अब इसकी जांच कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
Explained: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
Explained: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget