एक्सप्लोरर

सावरकर वाले बयान पर गिरिराज का राहुल पर पलटवार, कहा- उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कई दफा सावरकर का जिक्र किया, जिससे बीजेपी में काफी नाराजगी है. गिरिराज सिंह ने सावरकर को सच्चा देशभक्त करार दिया है.

नई दिल्ली: भारत बचाओ रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर का भी कई मौकों पर जिक्र करते हुए कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं. बीजेपी से माफी नहीं मांगूगा. कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के तेज तर्रार नेता गिरिराज सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि सरनेम उधार लेने से कोई गांधी नहीं हो जाता. यही नहीं एक बार फिर गिरिराज ने सावरकर को सच्चा देशभक्त करार दिया है.

गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कई दफा सावरकर का जिक्र किया. जिससे बीजेपी में काफी नाराजगी है.

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया. ट्वीट कर गिरिराज ने कहा वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे...उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता, कोई देशभक्त नहीं बनता. देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए. वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब यह नहीं होगा. यही नहीं गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर तीनों नेताओं की पहचान भी पूछी. लिखा....यह तीनों कौन है ?? क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं?? गिरिराज सिंह के ट्वीट के बाद कांग्रेस समर्थित तमाम यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट करने लगे.

बता दें कि बीजेपी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है. मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा. राहुल ने कहा, ''हकीकत में देश की GDP 2.5 फीसदी है. मोदी सरकार झूठ बोल रही है. मोदी ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया और जनता से पैदा छीन लिया. उन्होंने कहा कि हमारे देश को कमजोर किया जा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है.''

यह भी पढ़ें-

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में CAB को लेकर प्रदर्शन जारी, सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहा है जानलेवा रोग कैंसर, बीते दो सालों में 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget