एक्सप्लोरर

20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य

इस बैठक में नौ मंत्रियो सहित बीजेपी के 30 से ज़्यादा पदाधिकारी शामिल हुए. अमित शाह ने 150 ऐसी सीटों को जीतने का टारगेट रखा जो बीजेपी पिछले चुनाव में जीत नहीं पायी थी.

नई दिल्ली: मिशन-2019 को लेकर बीजेपी में अभी से बैठकों का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 को लेकर पहली बैठक की है. इस बैठक में अमित शाह ने मिशन 2019 के लिए 360 से ज़्यादा लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज दिल्ली में पार्टी की एक खास बैठक बुलाई थी. इस बैठक के एजेंडे को अंतिम समय तक गुप्त रखा गया. बैठक में शामिल होने से पहले तक न तो किसी मंत्री को और न ही किसी पदाधिकारी को एजेंडे की जानकारी थी. एक मंत्री तो अपने घर मे कार्यक्रम को छोड़ कर बैठक में शामिल हुए. बैठक खत्म होने के बाद भी बीजेपी का कोई नेता इस खास बैठक के बारे में कैमरे पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. आपको बता दें कि इस बैठक की जानकारी किसी को नहीं थी. बीजेपी ने मिशन 2019 के लिए सिर्फ अपने लिए 360+ का आंकड़ा रखा है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने बैठक में मौजूद 9 केंद्रीय मंत्रियों और 30 पार्टी अधिकारियों से कहा कि वो अभी से 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. बैठक में अमित शाह की तरफ से 10 मिनट का एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया. प्रेजेनटेशन में बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना ,तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की सीटों का ज़िक्र किया गया. अमित शाह का मानना है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में बीजेपी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर चुकी है. अब 2014 में जिन जगहों पर बीजेपी जीत नहीं दर्ज कर पायी है उन जगहों पर इस बार पूरा फोकस है. अमित शाह हर चार महीने में सर्वे करा रहे हैं. तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों पर विशेष फोकस रहेगा. एक वरिष्ठ नेता को 4 से 5 सीटों को जीतने का जिम्मा दिया गया है गौरतलब है कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा में 300 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य रखा था लेकिन उसे 284 सीटों पर ही जीत मिली थी. हालांकि उसके सहयोगियों की सीट को जोड़ दिया जाए तो अभी एनडीए के पास कुल 336 सीट हैं. सूत्रों के मुताबिक बैठक में अमित शाह ने कहा कि इस समय विपक्ष बिखरा हुआ है और ऐसे में हम 2019 में 360 प्लस का लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं. याद रखिए 2019 में बीजेपी का मुकाबला खुद बीजेपी से है. हमारे सामने कोई दूसरा नहीं टिकेगा. . 20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य 20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य 20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य 20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य 20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य 20 महीने पहले ही 2019 के लिए अमित शाह ने रचा 'चक्रव्यूह', 360+ सीटें जीतने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget