एक्सप्लोरर

पायलट और बीजेपी के बीच बातचीत नहीं, गजेंद्र सिंह ने कहा-सरकार के जाने के दिन तय

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार विदाई के दिन गिन रही है.उन्होंने अशोक गहलोत पर सचिन पायलट को कांग्रेस से बाहर करने का आरोप लगाया.

नई दिल्ली: सचिन पायलट के बीजेपी में जाने संबंधी खबरों के खंडन के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को उन्होंने कहा कि पायलट और बीजेपी के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार की विदाई के दिन गिन रही है. अब ये दिन कितने होंगे ये तो आना वाला समय ही बताएगा.

शेखावत का अशोक गहलोत पर आरोप

शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पायलट को कांग्रेस से बाहर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘पायलट को अभी उप मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ के पद से हटाया गया है, लेकिन अब उन्हें कांग्रेस से बाहर करने की लड़ाई लड़ी जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ताजा बयान उसका स्पष्ट संकेत है.’’ इससे पहले गहलोत ने सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त और सबूत होने की बात कही थी. उन्होंने बिना नाम लिए दावा किया था कि पायलट सीधे तौर पर बीजेपी के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे.

सरकार गिराने का पहले भांडाफोड़ क्यों नहीं किया

गहलोत के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि अगर मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी थी तो उन्होंने खुलासा पहले क्यों नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘‘इतने दिन तक उन्होंने सबूतों को क्यों छिपाकर रखा. कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं. किन-किन लोगों के माध्यम से ये किया गया. इस सब की जानकारी आपको पहले से थी तो आपने पहले भांडाफोड़ क्यों नहीं किया. ये किसके साथ साझा किया था, आपको अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.’’

अविश्वास प्रस्ताव पर कहा-समय आने दीजिए

कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर शेखावत ने कहा, ‘‘समय आने दीजिए, वो भी हो जाएगा. इसमें किसी को कोई अंदेशा नहीं होना चाहिए.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतंत्र की 'हत्या' के प्रयास हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘डंडे के जोर से विधायकों को बांधकर रखा गया है. मुझे आश्चर्य हो रहा है कि 21वीं सदी में विधायकों को जबरदस्ती अगवा करके पुलिस के माध्यम से कैंप में डाला जा रहा है. इससे शर्मनाक शायद कुछ हो नहीं सकता है.’’

NH2 का परिचालन कभी भी हो सकता है बंद, एनएचआई ने अधिकारियों के नाम जारी किया पत्र

महाराष्ट्र के गृह मंत्री की केंद्र से मांग, फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर प्रतिबंध लगाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget