एक्सप्लोरर

Ruckus in State Assemblies: वो मौके जब राज्यों की विधानसभाओं में चले लात-घूंसे, स्पीकर पर फेंकी गई थी कुर्सी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और टीएमसी विधायकों में जमकर हाथापाई हुई. आइए आपको बताते हैं, उन घटनाओं के बारे में जब देश की विधानसभाओं में विधायकों के बीच लात-घूंसे चले. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और टीएमसी विधायकों में जमकर हाथापाई हुई. जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक के कपड़े फाड़ दिए गए और टीएमसी विधायक की नाक पर चोट आई है. बीजेपी विधायक बीरभूम हिंसा मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे. वे वेल में आ गए इसके बाद विरोध-प्रदर्शन किया. इसके बाद टीएमसी विधायकों ने आपा खो दिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. आइए आपको बताते हैं, उन घटनाओं के बारे में जब देश की विधानसभाओं में विधायकों के बीच लात-घूंसे चले. 

1. साल 2012 में चिटफंड पर टीएमसी और सीपीएम में झड़प: यूं तो टीएमसी और सीपीएम के बीच हिंसक घटनाओं का लंबा दौर रहा है. लेकिन दोनों के बीच साल 2012 में चिटफंड को लेकर झड़प हुई थी. 

2. जम्मू-कश्मीर विधानसभा हाथापाई: साल 2017 में नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के विधायकों के बीच जम्मू-कश्मीर असेंबली में हाथापाई हो गई थी. विपक्ष मांग कर रहा था कि साल 2016 में नागरिकों की जो हत्या हुई थी, उसे लेकर समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए. 

3. ओडिशा विधानसभा स्पीकर पर कुर्सी फेंकने की कोशिश: साल 2011 में राज्य में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा मच गया था. तत्कालीन स्पीकर प्रदीप अमत को दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा. इसके बाद जैसे ही सदन फिर शुरू हुआ, विपक्षी कांग्रेस के विधायक स्पीकर के पोडियम तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. एक कांग्रेस सदस्य ने इस दौरान कुर्सी उठाकर स्पीकपर फेंकने की कोशिश की थी. 

आज दिल्ली से बंगाल तक बवाल

आज सिर्फ बंगाल ही नहीं दिल्ली विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ. बंगाल में बीजेपी का कहना है कि उसके कई विधायकों को टीएमसी एमएलए और सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीटा है. वहीं टीएमसी का कहना है कि बीजेपी विधायकों की मारपीट से उनके विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. इस हंगामे के बाद बीजेपी के 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. इन विधायकों में शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो शामिल हैं.

वहीं दिल्ली में सत्ता दल और विपक्षी दल के नेता आपस में भिड़ते दिखे. यहां सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के तेजिंदर बग्गा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा शुरू हुआ. आप विधायक नरेश बालियान और मोहिंद्र गोयल ने आदेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, इसे लेकर भाजपा के विधायक व अनिल बाजपेयी, जितेंद्र महाजन और अजय महावर हंगामा करने लगे. इनकी और आप विधायकों में झड़प की नौबत आ गई. बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने तीनों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि कुछ देर बाद इनका निलंबन वापस ले लिया गया.

ये भी पढ़ें

महंगाई के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही, लोकसभा में पेश हुए कई अहम विधेयक

चंडीगढ़ पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद बोले सीएम भगवंत मान- पंजाब लड़ता रहेगा लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget