एक्सप्लोरर

निर्भया के हत्यारों के सभी कानूनी विकल्प खत्म, 20 मार्च को होगी फांसी

निर्भया के दोषियों के खिलाफ चौथा डेथ वारंट जारी किया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को 20 मार्च को साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाने का समय मुकर्रर किया है. इन सभी दोषियों के सारे कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के हत्यारों की फांसी के लिए 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे का वक्त मुकर्रर किया है. अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन और निर्भया के परिवार की तरफ से दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए चौथा डेथ वारंट जारी किया है. इससे पहले जारी तीन डेथ वारंट पर अदालत ने खुद ही रोक लगा दी थी, क्योंकि हत्यारों की तरफ से कोई ना कोई याचिका अदालत में या राष्ट्रपति के पास लंबित होने की दलील दी गई थी.

20 मार्च को होकर रहेगी फांसी अदालत के इस आदेश के बाद निर्भया के परिवार ने एक बार फिर उम्मीद जताई है कि इस बार हत्यारे फांसी के फंदे से नहीं बच पाएंगे. निर्भया के परिवार को उम्मीद है कि इस बार फांसी जरूर होगी क्योंकि हत्यारों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं और अब उनका कोई पैंतरा उनको फांसी के फंदे से नहीं बचा सकता.

निर्भया के हत्यारों के वकील का नया पैंतरा हालांकि निर्भया के हत्यारों के वकील एपी सिंह अभी भी एक नया पैंतरा चला रहे हैं. हत्यारों के वकील एपी सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति के पास अक्षय की दया याचिका अभी भी लंबित है. यह वह दया याचिका है जो अक्षय ने पहली दया याचिका खारिज होने के बाद यह कहते हुए लगाई थी कि पहली दया याचिका जल्दबाजी में और बिना दस्तावेजों के भेज दी गई थी. इसके बाद दूसरी दया याचिका पूरे दस्तावेजों के साथ भेजी गई है. एपी सिंह के मुताबिक जब तक दूसरी याचिका पर फैसला नहीं आता तब तक इस तरह से फांसी देना उचित नहीं होगा.

क्या कहते हैं नियम? नियमों के मुताबिक जब एक बार राष्ट्रपति किसी दोषी की दया याचिका खारिज करते हैं तो उसके बाद से उसको अपने परिवार वालों से मिलने और अपनी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए 14 दिन का वक्त और दिया जाता है. इस वक्त के दौरान ही दोषी राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जुडिशल रिव्यु के लिए याचिका भी लगा सकता है. अगर सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिलती तो फिर राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के 14 दिन बाद दोषी को फांसी दी जा सकती है.

3 बार लगी डेथ वारंट पर रोक, चौथा डेथ वारंट जारी गौरतलब है कि निर्भया के हत्यारों के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की तीन बार डेथ वारंट जारी कर चुकी थी, लेकिन तीनों बार ही निर्भया के हत्यारे कानूनी परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए डेथ वारंट पर रोक लगवाने में कामयाब रहे. अब जब अदालत है चौथा टेस्ट वारंट जारी किया है तो हत्यारों के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं.

अभी दोषियों की क्या है स्थिति? मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं, क्योंकि अदालत उसकी सभी याचिकाएं खारिज कर चुकी है और राष्ट्रपति भी दया याचिका खारिज कर चुके हैं. इतना ही नहीं राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ दायर याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है. विनय की क्यूरेटिव याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है और राष्ट्रपति ने दया याचिका भी खारिज कर दी है. इसके बाद राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ दायर याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है.

वहीं अक्षय की भी क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है और उसकी एक दया याचिका भी राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं, लेकिन अब उसने एक नई दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजने की दलील दी है, जिसको अभी भी लंबित बताया जा रहा है. निर्भया के हत्यारे पवन की भी क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी थी और अब उसकी दया याचिका को राष्ट्रपति ने भी खारिज कर दी है.

ये भी पढ़ें

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा- यदि मौका मिला तो दोषियों को मरते देखना चाहूंगी कोरोना वायरस से बचने के लिए सांसद हुए सतर्क, कर रहे हैं सैनिटाइजर से लेकर मास्क तक का इस्तेमाल
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget