एक्सप्लोरर

अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार नहीं, एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया

93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी की खराब तबीयत की खबर के बाद देशभर में लोग दुआ कर रहे हैं. एम्स के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हैं. दिल्ली पुलिस ने भीड़ को देखते हुए खास तैयारी की है.

नई दिल्ली: दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति पिछले करीब 36 घंटे से गंभीर बनी हुई है. एम्स की ओर से सुबह करीब साढ़े 11 बजे जारी किये गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, ''उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. वापजेपयी की हालत नाजुक है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.'' इससे पहले देर रात एम्स ने बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत पिछले 24 घंटे से नाजुक है.

93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी की खराब तबीयत की खबर के बाद देशभर में लोग दुआ कर रहे हैं. एम्स के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हैं. दिल्ली पुलिस ने भीड़ को देखते हुए खास तैयारी की है.

बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता एम्स पहुंच रहे हैं. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल ने अस्पताल का दौरा किया था. आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, लालकृषण आडवाणी, सुषमा स्वराज, राधामोहन सिंह और राजनाथ सिंह ने दौरा किया.

आज शाम तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी एम्स का दौरा करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम होने और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था.

मधुमेह से ग्रस्त वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है. वर्ष 2009 में उन्हें आघात आया था, जिसके बाद उन्हें लोगों को पहचानने सहित कई तरह की समस्याएं होने लगीं. बाद में उन्हें डिमेशिया की दिक्कत हो गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget