एक्सप्लोरर

भारत ने किया हमला तो किन हथियारों का इस्तेमाल करेगा पाकिस्तान? PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने किया खुलासा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है. पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान अपने हथियारों का इस्तेमाल करेगा.

Pakistan Reaction on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए, जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के साथ-साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को स्वदेश लौटने के लिए भी कहा गया. अब पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है. इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि भारत, पाकिस्तान पर हमला करता है तो वो अपने हथियारों का इस्तेमाल करेगा. 

ABN NEWS से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने कहा, "इसमें मुझे कोई शक नहीं है कि भारत, पाकिस्तान पर कोई न कोई कार्रवाई जरूर करेगा. जिस तरह से पीएम मोदी ने बिहार में कहा, जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया वो सोचने पर मजबूर करती है. हम यदि पीछे मुड़कर देखें तो 2016 में उरी का वाकया हुआ, उसके बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा रचाया तो ऐसा होता चला आया है."

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय मीडिया की बातें सुनकर यही लगता है कि भारत कार्रवाई तो जरूर करेगा, लेकिन ये कार्रवाई कितनी बड़ी होगी ये देखना होगा. कल इन्होंने (भारत) मिसाइल टेस्ट भी किया, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं." उन्होंने आगे कहा कि भारत यही चाहेगा कि 72 घंटे में हमसे बदला ले ले, लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं." 

'पाकिस्तान करेगा अपने हथियारों का इस्तेमाल', बोले अब्दुल बासित

अब्दुल बासित ने कहा कि यदि भारत ने हम पर हमला किया तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे. हम किस भी हद तक जाएंगे. मुझे उम्मीद है कि भारत हमारा पानी नहीं रोकेगा. भारत को ये 100 बार सोचना चाहिए पानी को बंद करने का मतलब क्या है. अगर इन दरियाओं में पानी नहीं बहा तो खून तो बहेगा. उसका कोई विकल्प नहीं है." उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत हम पर हमला करता है तो हमारे पास जो हथियार मौजूद हैं, हम उसका भरपूर इस्तेमाल करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Pahalgam Terror Attack: 'कभी भी, कहीं भी, मिशन को तैयार', पाकिस्तान से तनातनी के बीच इंडियन नेवी ने दिया मैसेज; अरब सागर में की मिसाइल और हथियारों की टेस्टिंग, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget