एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'कभी भी, कहीं भी', पाकिस्तान से तनातनी के बीच इंडियन नेवी ने दिया मैसेज; अरब सागर में की मिसाइल और हथियारों की टेस्टिंग, VIDEO

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अपनी युद्ध तैयारियां तेज कर दी हैं. इंडियन नेवी ने अरब सागर में मिसाइल और हथियारों की टेस्टिंग की.

Indian Navy Testing Missiles and Weapons: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच भारतीय नौसेना ने अपनी युद्ध तैयारियों को तेज कर दिया है. भारतीय नौसेना के जहाज लगातार लंबी दूरी तक सटीक हमले करने के लिए अपने मिसाइल और वेपन सिस्टम्स की टेस्टिंग कर रहे हैं. भारतीय नौसेना ने हाल ही में सफल एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग टेस्ट भी अंजाम दिया है, जो उसकी बढ़ती तैयारियों का एक अहम संकेत है. 

भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इन युद्धाभ्यासों के वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे नौसैनिक जहाजों से अत्याधुनिक मिसाइलें दागी जा रही हैं. इससे पहले भी भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है. इस सशक्त संदेश को भारत के विरोधियों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

पाकिस्तान की नौसेना हाई अलर्ट पर 

दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी भारतीय नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के जवाब में अरब सागर में अपनी नौसेना को हाई अलर्ट पर रख दिया है. पाकिस्तान ने अरब सागर के कुछ हिस्सों में नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों को इस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान अपनी एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और अधिक बढ़ सकता है.

भारतीय युद्धपोत INS सूरत का शक्ति परीक्षण 

भारतीय नौसेना ने भी अपने स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई है. भारतीय युद्धपोत INS सूरत ने हाल ही में अरब सागर में एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इस परीक्षण में एक तेज गति से उड़ने वाले कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को सटीकता से नष्ट किया गया. इस परीक्षण की टाइमिंग बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से संभावित मिसाइल परीक्षण को लेकर चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय नौसेना ने यह मिसाइल टेस्ट किया है. यह भारतीय नौसेना की रणनीतिक तत्परता और उच्च युद्ध क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है.

पहलगाम हमले के आतंकियों को मिलेगी सजा 

पाकिस्तानी सरकार की ओर से नौसेना को अलर्ट पर रखना और अरब सागर में नई चेतावनियां जारी करना उसकी चिंता को दर्शाता है. यह स्पष्ट रूप से एक एहतियाती कदम है ताकि वह भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाइयों से खुद को सुरक्षित रख सके. इसके बावजूद भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पहलगाम हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकियों, उनके साजिशकर्ताओं और समर्थकों को बड़ी सजा दी जाएगी.

पहलगाम हमले पर भारत ने लिया एक्शन

22 अप्रैल को बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इसे 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद क्षेत्र का सबसे घातक हमला माना जा रहा है. भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों ने इस हमले को लेकर बेहद सख्त प्रतिक्रिया दिखाई है और दुश्मनों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब आतंक के खिलाफ कार्रवाई किसी भी स्तर पर सीमित नहीं रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget