एक्सप्लोरर

धरना प्रदर्शन से निरस्त नहीं कराया जा सकता नागरिकता संशोधन कानून-सुमित्रा महाजन

CAA पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा, दो तिहाई बहुमत वाली सरकार ने ये कानून बनाया है. जो कि धरना प्रदर्शन से निरस्त नहीं होगा. महाजन ने कहा, राजनेताओं द्वारा सीएए के खिलाफ आम लोगों को भड़काना सरासर गलत है.

इंदौर: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन लगाता जारी हैं. इसको लेकर बयानबाजी भी तेज हो रही है. इस सबके बीच पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इस कानून और इस पर हो रहे विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. महाजन ने सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध को गलत ठहराया है.

सीएए के खिलाफ देश के अलग-अलग इलाकों में जारी आंदोलनों के बीच पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा, "ऐसे धरना-प्रदर्शनों से यह कानून निरस्त नहीं कराया जा सकता." उन्होंने कहा, "सीएए के खिलाफ चल रहे धरने-प्रदर्शन सरासर गलत हैं. ऐसे धरना-प्रदर्शनों से इस कानून को निरस्त नहीं कराया जा सकता."

वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, "अगर तुम्हें (सीएए विरोधियों को) इस कानून में कुछ गलत लगता है, तो तुम सुप्रीम कोर्ट जा सकते हो. सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सबके लिए मान्य होगा, लेकिन राजनेताओं द्वारा सीएए के खिलाफ आम लोगों को भड़काना बिल्कुल गलत है."

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा "नागरिकता संशोधन कानून उस सरकार ने बनाया है, जिसे मतदाताओं ने दो तिहाई बहुमत दिया है." उन्होंने कहा, "संविधान के प्रावधानों के मुताबिक राज्य सरकारें ये कानून लागू करने से इंकार नहीं कर सकते हैं.

वहीं महाजन ने सीएए के समर्थन में राजगढ़ जिले में रैली निकाल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर निधि निवेदिता समेत दो महिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थप्पड़ मारे जाने की हालिया घटना की आलोचना भी की. उन्होंने दोनों महिला अधिकारियों के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा, "देश की महिलाएं सेना में भर्ती होकर दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन उन्हें हर जगह झांसी की रानी नहीं बनना चाहिए."

ये भी पढ़ें

कल्बे सादिक बोले- 'देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा'

झारखंड: झाविमो ने सोरेन सरकार से समर्थन लिया वापस, विधानसभा अध्यक्ष को भेजी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget