एक्सप्लोरर

'निर्भया केस के बाद सुधार हुआ लेकिन...', पुणे बस रेप केस पर पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने कर दी बड़ी मांग

महाराष्ट्र के पुणे में रेप की घटना से पूरे देश में रोष है. पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम सिर्फ कानून बनाकर ऐसी घटनाओं को नहीं रोक सकते, उसका क्रियान्वयन भी होना चाहिए.

Pune Bus Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट बस डिपो में एक बस के अंदर महिला से कथित रेप के मामले में आरोपी की तलाश तेज हो गई है. देशभर में फरार अपराधी के लिए सख्त सजा की मांग बढ़ रही है, इस बीच भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने भी प्रतिक्रिया दी है.

पूर्व चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने गुरुवार (27 फरवरी,2025 ) को कहा कि निर्भया कांड के बाद कानूनों में कई सुधार हुए, लेकिन केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, "महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों का सही तरीके से क्रियान्वयन होना चाहिए. महिलाएं जहां भी जाएं, उन्हें सुरक्षित महसूस करना चाहिए. ऐसे मामलों में उचित जांच, कड़ी कार्रवाई, त्वरित सुनवाई और सजा होना जरूरी है." उन्होंने पुलिस और न्याय व्यवस्था पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया.

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी पर इनाम घोषित
विपक्षी दलों ने इस घटना की तुलना 2012 के दिल्ली निर्भया कांड से की है, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ा है. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं. पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के ठिकाने की जानकारी देने वाले को ₹1 लाख का इनाम दिया जाएगा.

कैसे हुआ अपराध?
स्वारगेट स्थित महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) का यह डिपो शहर का सबसे बड़ा बस अड्डा है. पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह 5:45 बजे, जब वह सतारा जिले के फलटण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तब आरोपी ने उसे ‘दीदी’ कहकर बातचीत में उलझा लिया और बताया कि उसकी बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है. इसके बाद आरोपी उसे खाली 'शिव शाही' एसी बस में ले गया, जिसकी लाइटें बंद थीं. शुरुआत में महिला झिझकी, लेकिन आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि यही सही बस है. जैसे ही महिला बस में चढ़ी, आरोपी ने अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और रेप किया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. एमएसआरटीसी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है. पीड़िता के बयान के आधार पर तेजी से जांच चल रही है. यह मामला महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े करता है. सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर त्वरित न्याय दिलाया जाए.

यह भी पढ़ें: मुंबई में एक करोड़ 25 लाख का सोना बरामद, बैंकॉक से हो रही थी तस्करी, कस्टम को ऐसे मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget