एक्सप्लोरर

पिछले दो दशकों में जंगल में आग लगने की घटनाओं में हुआ काफी इजाफा, इन राज्यों में जंगल की आग का सबसे अधिक खतरा

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) की ओर से जारी एक स्टडी के मुताबिक पिछले 2 दशकों में जंगल की आग की घटनाओं और तीव्रता में इजाफा हुआ है.

दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन की वजह से जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है. भारत में पिछले दो दशकों में जंगल में आग लगने के मामलों और तीव्रता में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) द्वारा गुरुवार को जारी एक अध्ययन के मुताबिक पिछले दो दशकों में जंगल की आग की आवृत्ति और तीव्रता के साथ-साथ इस तरह की आग लगने वाले महीनों की संख्या में इजाफा हुआ है. 'मैनेजिंग फॉरेस्ट फायर इन ए चेंजिंग क्लाइमेट'  स्टडी में पाया गया कि पिछले दो दशकों में जंगल की आग में दस गुना की वृद्धि हुई है. करीब 62 फीसदी से अधिक भारतीय राज्य उच्च तीव्रता वाले जंगल की आग से प्रभावित हैं. पिछले महीने अकेले उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में जंगल की आग को लेकर कई अहम सूचना मिली.

जंगल में आग लगने की घटनाओं में इजाफा

हाल में राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग को भी बेमौसम माना गया था, जिसमें काफी अधिक तापमान आग के प्रसार को बढ़ा रहा था. सीईईडब्ल्यू यानी काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर स्टडी के लेखक अविनाश मोहंती ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र की जलवायु में तेजी से बदलाव के कारण उच्च तीव्रता वाले जंगल की आग की घटनाएं बढ़ी हैं. सरिस्का वन अभ्यारण्य में हालिया घटना उस हफ्ते में चौथी जंगल की आग की घटना थी. इससे पहले, जंगल की आग गर्मी के महीनों के दौरान होती थी, जो कि मई और जून के बीच होती थी. अब बसंत के दौरान, मार्च और मई के बीच, जलवायु परिवर्तन के कारण, हमें कई और जंगल की आग की घटनाएं दिखाई देने लगी है.

मिजोरम में सबसे अधिक जंगल में आग की घटनाएं

2019 में भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में 36 फीसदी वन क्षेत्र उन क्षेत्रों में आता है जो जंगल की आग से प्रभावित हैं. CEEW स्टडी के मुताबिक करीब 75 फीसदी से अधिक भारतीय जिले आग की घटना को लेकर हॉटस्पॉट हैं. वही करीब 30 फीसदी से अधिक जिले अत्यधिक जंगल की आग वाले हॉटस्पॉट हैं. स्टडी में ये भी पाया गया है कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों में जंगल की आग का खतरा सबसे अधिक है. अध्ययन के अनुसार, मिजोरम में पिछले दो दशकों में सबसे अधिक जंगल में आग लगने की घटनाएं हुई हैं.

ये भी पढ़ें:

बुलडोजर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद क्या बोले यूपी एडीजी?

सड़क हादसों में भारत में होती है सबसे ज्यादा मौतें, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताई ये वजह

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget