एक्सप्लोरर

कोरोना का नहीं थम रहा कहर, दिल्ली में हर घंटे Covid-19 से पांच लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया. जिसमें पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से देश और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौत की कुल संख्या दी गई है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली में हर रोज कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में औसतन हर घंटे कोविड-19 की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जो देशभर में इस तरह की मौत के मामलों का एक बड़ा हिस्सा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया. जिसमें पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से देश और सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौत की कुल संख्या दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इस महामारी से 511 और लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में इस अवधि में इससे 121 लोगों की मौत हुई.

100 के पार मौत का आंकड़ा

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 6,746 नए मामले सामने आये हैं और संक्रमण की दर 12.29 फीसदी थी जबकि इस महामारी से 121 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,391 पहुंच गई थी. पिछले 11 दिनों में ऐसा पांचवीं बार था जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 100 से पार पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से 111, शुक्रवार को 118, 18 नवम्बर को 131, और 12 नवम्बर को 104 मरीजों की मौत हुई.

देश में कितने कोरोना मरीज?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमण के मामले बढ़कर 91,39,865 हो गए हैं. वहीं इनमें से 85,62,641 लोगों का इलाज किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में अगले दो-तीन हफ्ते में संक्रमण से मरने वालों की संख्या घटने की जताई उम्मीद

दिल्ली में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, हवा की गुणवत्ता में गिरावट आने से से बढ़ सकता है प्रदूषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'इस्तीफा दो', लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के बाहर भारी नारेबाजी
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget