एक्सप्लोरर

दिल्ली में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, हवा की गुणवत्ता में गिरावट आने से से बढ़ सकता है प्रदूषण

मौसम विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि, हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो सकती है, क्योंकि तापमान में वृद्धि के साथ हवा की गति कम हो जाएगी.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल नवंबर में पड़ने वाली सर्दी ने पिछले लगभग 17 सालो के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली में सुबह के समय ठंड की लहर लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री हो गया था, जिसने पिछले 17 सालों के रिकॉर्ड तोड़े, क्योंकि नवंबर में इतनी ठंड पिछले सालों के मुकाबले कभी नहीं पड़ी. तो वहीं सोमवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई. तापमान 6.3 डिग्री रहा. लेकिन मौसम को जानकारों ने अब आने वाले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है.

मौसम विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि, हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो सकती है, क्योंकि तापमान में वृद्धि के साथ हवा की गति कम हो जाएगी. अगले 2-3 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने से तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. इसके पीछे मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ ( वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) है जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है. वहीं अगर हवा की गति कम होती है तो दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ सकता है. पिछले कुछ दिनों से हवा की गति तेज़ होने से प्रदूषण में गिरावट आई है. लेकिन हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण बढेगा, जिससे हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, 20-22 नवंबर तक हवा की गति अच्छी थी. यह लगभग 20 किमी प्रति घंटे था. हवा की गति आने वाले दिनों में लगभग 6 किमी प्रति घंटे तक कम हो जाएगी, जिससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ जाएगी. सुबह के समय ठंड की लहरों के पीछे प्रमुख कारण बादल ना होना है. हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद सबह में शीत लहर बनी रहेगी.

अगर आने वाले महीनों की बात करें तो अनुमान यह भी है कि दिसंबर और जनवरी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और कुछ पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं. अगर पिछले साल की बात करें तो इस साल की तरह अक्टूबर-नवंबर में ठंड नहीं थी. इस साल अक्टूबर 58 साल में सबसे ठंडा महीना था और नवंबर भी ठंडा हो रहा है. अक्टूबर और नवंबर में रिकॉर्ड टूट गया है, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे है और जनवरी में सर्दी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काबू करने के लिए नीतियां बनाएंगे: वायु गुणवत्ता आयोग

बिहार: मोतिहारी में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget