एक्सप्लोरर

केरल: आज से 15वीं विधानसभा का पहला सत्र हुआ शुरू, नए विधायकों को दिलाई गई शपथ

केरल में आज से 15वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया. प्रोटम स्पीकर बने कुन्नामंगलम के विधायक पीटीए रहीम ने नए विधायकों को शपथ दिलाई है. विधानसभा में नए अध्यक्ष का चयन 25 मई को किया जाएगा. वहीं, 28 मई को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे.

केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के तीन दिन बाद आज से 15वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया. इस सत्र का आयोजन कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे नए विधायकों को शपथ दिलाई गई. हाल ही में प्रोटम स्पीकर बने कुन्नामंगलम के विधायक पीटीए रहीम ने नए विधायकों को शपथ दिलाई.

विधानसभा में नए अध्यक्ष के लिए 25 मई को चुनाव होगा. सत्तारूढ़ एलडीएफ ने थिरथला से विधायक एमबी राजेश को विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम नहीं बताया है. 28 मई को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे. वहीं, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल 04 जून को 2021-22 का संशोधित बजट पेश करेंगे.

नए मंत्रिमंडल में ये बड़े नेता हुए शामिल 

नए मंत्रिमंडल में सीएम को छोड़कर पुराने चेहरों में केवल जेडीएस नेता के. कृष्णनकुट्टी और एनसीपी नेता ए के शशींद्रन शामिल हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार माकपा और भाकपा ने इस बार पिछली सरकार के किसी भी मंत्री को बरकरार नहीं रखने का फैसला किया है. पहली बार मंत्री बनने वालों में डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विजयन के दामाद पी ए मोहम्मद रियास, माकपा के कार्यवाहक राज्य सचिव ए विजयराघवन की पत्नी आर बिंदु (दोनों माकपा), जीआर अनिल, चिंचू रानी और पी प्रसाद (सभी भाकपा) और अहमद देवरकोविल (आईएनएल) शामिल हैं. केरल के इतिहास में पहली बार कोई ससुर और दामाद विधानसभा और मंत्रिमंडल में साथ होंगे. पेशे से प्रोफेसर बिंदु त्रिशूर की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें :-

क्या स्लीप एपनिया से बढ़ता है कोरोना वायरस संक्रमण का ज्यादा खतरा? जानिए रिसर्च का खुलासा

कोविड-19 को मात देने के बाद न हों लापरवाह, लंबी देखभाल के लिए जरूरी हैं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget