एक्सप्लोरर

'...तो इंडिया गठबंधन में शामिल कुछ पार्टियां अलग गठजोड़ बना लेगी', फारूक अब्दुल्ला का बड़ा दावा

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि हमें अपने अंहकार को छोड़कर एक साथ मिलकर देश को बचाने के बारे में सोचना चाहिए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा.

Farooq Abdullah on India Alliance: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर सीट बंटवारे पर जल्द सहमति नहीं बनी तो इंडिया गठबंधन को खतरा हो सकता है और कुछ सदस्य एक अलग समूह बनाने की कोशिश कर सकते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को दिए इंटरव्यू में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘अगर हमें देश को बचाना है, तो हमें मतभेदों को भूलना होगा और देश के बारे में सोचना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया गया तो इससे गठबंधन के लिए खतरा हो सकता है. इसे समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए. अगर सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी तो यह भी संभव है कि कुछ दल अलग गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आ जाएं, जो मुझे सबसे बड़ा खतरा लगता है. अभी भी समय है.’’

पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टियों को केवल वहीं सीटें मांगनी चाहिए जहां उनका दबदबा है और जहां वे प्रभावी नहीं हैं वहां सीटें मांगना गलत है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तो खतरे में है ही, आने वाली पीढ़ी भी हमें माफ नहीं करेगी. अगर हम अपने अहंकार को छोड़कर एक साथ मिलकर यह नहीं सोचेंगे कि इस देश को कैसे बचाया जाए, तो मुझे लगता है कि यह हमारी ओर से सबसे बड़ी गलती होगी.’’

दिल्ली में हुई बैठक का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि गठबंधन के सदस्यों की हाल में दिल्ली के एक होटल में बैठक हुई, जहां इस बात पर सहमति बनी कि सीटों पर समझौते को लेकर ज्यादा समय नहीं बचा है. पिछली बार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाम दलों के साथ सीटें शेयर करने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन इस बार बैठक में उन्होंने पेशकश की थी कि वाम दल वहां से चुनाव लड़ सकते हैं जहां से वे जीत सकते हैं.

'राम राज का मतलब सभी के लिए समानता'
उन्होंने कहा, लोग ममता बनर्जी के खिलाफ बयान जारी कर मतभेद बढ़ा रहे हैं. राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पूछा कि ये लोग (बीजेपी) भगवान राम का नाम तो लेते हैं, लेकिन उनके आदर्शों पर नहीं चलते. इस पर फारूख अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘राम राज का मतलब सभी के लिए समानता है. हम भी राम राज के आने का इंतजार कर रहे हैं. भगवान राम विश्व के राम थे और मुझे उम्मीद है कि एक दिन राम राज आएगा.’’

ये भी पढ़ें: रामलला प्राण प्रतिष्ठा: केंद्र सरकार के दफ्तरों के साथ इन राज्यों में भी हाफ डे छुट्टी, 22 जनवरी को बैंकों में भी आधे दिन होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget