एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah Exclusive: जितनी मस्जिदें तोड़ सकते हैं तोड़ दें, खुदा का रास्ता बंद नहीं होगा- मथुरा-काशी पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah : फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आप जितने मंदिर चाहें बना लें, आप जितनी मस्जिदें तोड़ना चाहते हैं, तोड़ दें. लेकिन खुदा का रास्ता बंद नहीं होगा.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद मथुरा-काशी  को लेकर उठ रही मांगों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आप जितने मंदिर चाहें बना लें, आप जितनी मस्जिदें तोड़ना चाहते हैं, तोड़ दें. लेकिन खुदा का रास्ता बंद नहीं होगा. फारूक अब्दुल्ला ने इस दौरान कहा कि संविधान बदल सकता है, लेकिन कुरान नहीं बदल सकती. 

फारूक अब्दुल्ला ने ABP को दिए खास इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे जब पीएम मोदी के 400 सीटों के आंकड़े को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अगर मेरे पास तिलिस्मी चिराग होता तो मैं कह देता कि साहब ये नंबर आएंगे. लेकिन मेरे पास नहीं हैं. इनके पास सब एजेंसी हैं. लेकिन फाइनल फिगर लोगों के पास है. जब चुनाव हो जाएंगे तब पता चल जाएगा कि किसे कितनी सीटें मिलीं. 

कश्मीर में शांति के दावे पर क्या बोले अब्दुल्ला?

कश्मीर से धारा 370 हटने से क्या कुछ हवा बदली है, इस सवाल के जवाब में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा, अब मैं इस बारे में क्या कहूं. अगर बदला होता, तो यहां चुनाव क्यों नहीं हुए. क्या वजह है कि जब इन्होंने चुनाव के ऐलान किए, लेकिन नहीं हुए. मुझे ये समझ नहीं आता क्यों ये 370 का राग अलाप रहे हैं. इन्होंने इसका मुद्दा बना दिया. कांग्रेस ने इसे (आर्टिकल 370) पहले ही बहुत छोटा कर दिया था. इसमें कुछ बचा ही नहीं था. 

कश्मीर में शांति के बीजेपी के दावे पर अब्दुल्ला ने कहा कि क्या आतंकवाद खत्म हुआ? इतने फौजियों पर हमला हुआ. हमारे सेना के अफसर शहीद हुए. आतंकी हमलों में हमारे पुलिस के जवान और अफसर शहीद हो रहे हैं. कहां हैं वो? ये लोग बात करते रहते हैं. ये सियासी मुद्दा है. इनको लगता है कि इससे लोग वोट देंगे. लेकिन कहने दीजिए, मैं इस दावे पर क्या कर सकता हूं.

भारत रत्न पर क्या बोले पूर्व सीएम?
फारूक अब्दुल्ला से जब पूछा गया कि क्या वोटरों को साधने के लिए नेताओं को भारत रत्न दिया गया. इस पर उन्होंने जवाब दिया, इन नेताओं ने बहुत काम किया. अच्छी बात है. ये नेक बात है कि चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम वीपी सिंह, इन्होंने स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया, इसमें बुरी बात नहीं है. अटल बिहारी वाजपेयी ने हमारे बहुत बड़े बड़े सितारों को भारत रत्न दिया. ये अच्छी बात है कि आप उन लोगों की पहचान करें, जिन्होंने लोगों के लिया काम किया. इस मामले में पीएम मोदी का दिल बहुत बड़ा है. ये कोई छोटी बात नहीं है. 

राम मंदिर को किस तरह से देखते हैं?

इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, ये धर्म का मामला है. इसकी निंदा की जरूरत नहीं है. ये लोग इस मुद्दे को क्या बनाते हैं, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मेरे लिए ये धर्म का मुद्दा है. ये श्रद्धा का मामला है. इस पर क्या कहा जाए, ये अच्छी बात है. 

UCC पर क्या बोले अब्दुल्ला?

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, भारत में कई धर्म हैं. आदिवासियों का अपना अलग तरीका है. भारत एक ही फूल नहीं है. इसे ऐसे ही रहने दीजिए. सरकार को जो करना है, करने दीजिए. ये पहले किसान आंदोलन लाए थे, हमने इसका विरोध किया. फिर यूपी के चुनाव आए तो इन्होंने इन कानूनों को वापस ले लिया. अब्दुल्ला ने कहा, जब यूसीसी आएगा, तब पता चलेगा कि लोग किस तरह रिएक्ट करते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget