एक्सप्लोरर

Lottery News: बधाई हो! आपने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है... फोन पर आया ये मैसेज आपको कंगाल बना सकता है

Lottery Scam: हर इंसान में पैसे कमाने की भूख होती है तो इसके लिए वो मेहनत करता है और कुछ लोगों की किस्मत मेहरबान होती है तो उनकी लॉटरी निकल आती है. लेकिन यहां हम आपको लॉटरी स्कैम के बारे में बताएंगे.

Fake Lottery News: इस दुनिया में हर शख्स अपनी किस्मत आजमाना चाहता है और इसके लिए न जाने कौन-कौन से जतन करता है. थोड़े पैसों के लालच में कई बार लोग झांसे में भी फंस जाते हैं और जो हाथ में होता है उसे गंवा देते हैं. ऐसा ही कुछ आजकल सोशल मीडिया (Social Media) के मैसेज (Message) में देखने को मिल रहा है. जिनमें इनाम जीतने (Lottry) को लेकर मैसेज करते हैं और फिर आपके अकाउंट (Account) में जो कुछ भी होता है उसे साफ कर देते हैं.

आज के इस दौर में सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. अगर आप सावधान नहीं है तो कभी भी आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. जालसाज कभी भी आपको अपने झांसे में फंसाकर आपका अकाउंट साफ कर सकते हैं. पहले तो ये लोग लॉटरी के नाम का मैसेज करेंगे फिर आपसे सारी जानकारी मांग लेंगे. अगर आपने ऐसा कर दिया तो समझ लो कि आपके साथ जालसाजी हो चुकी है, आप इस ट्रैप में फंस चुके हैं.

25 लाख की लॉटरी जीतने का सच

ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैसेज, फोन कॉल और ईमेल के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि बधाई हो आपने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है. ये एक फर्जी मैसेज है और इस तरह के मैसेज फोन कॉल और ईमेल से सावधान रहने की जरूरत है. ये संदेश आपको कंगाल बना सकता है, बहुत बड़ा कंगाल. ये मामला साइबर क्राइम में आता है और इसको लेकर पीआईबी ने एक संदेश भी जारी किया है.  

क्या कहना है पीआईबी का

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) की टीम ने बताया कि ऐसे लॉटरी स्कैम (Lottery Scam) से सावधान रहें. इस तरह के कॉल, मेल और मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा ना करें. लोगों में भ्रम फैलाने के लिए इस संदेश में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) की तस्वीरों का उपयोग किया गया है. पीआईबी ने कहा है कि इस तरह के संदेशों से सतर्क रहें. भारत सरकार (Indian Government) द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई संदेश नहीं मिला है. पीआईबी ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह का कोई भी संदिग्ध मैसेज सोशल मीडिया (Social Media) पर आता तो उसे जांचने के लिए उससे संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: Lottery News: किस्मत हो तो ऐसी! 2 साल में दो बार लगा जैकपॉट, एक ही स्टोर से खरीदे लॉटरी टिकट और जीत लिए 3.5 करोड़

ये भी पढ़ें: Lottery News: यकीन था कि लगेगी लॉटरी, खरीदा इस नबंर का टिकट और जीत गया 32 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget