एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या पीएम मोदी ने तीसरी लहर के लिए लॉकडाउन लगाने की बात कही है, जानिए क्या है सच 

कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली वृद्धि हो रही है लेकिन तीसरी लहर का खतरा आगे है. इसी संदर्भ में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि पीएम ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. जानें इसका सच क्या है.

Fact Check:  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. सोशल मीडिया पर जो तस्वीर पोस्ट की जा रही है. वह एक न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट है. इसमें एक तरफ पीएम की तस्वीर है और दूसरी तरफ लिखा है कि कल से संपूर्ण देश में लॉकडाउन का ऐलान. इसके साथ ही यह भी लिखा है कि अचानक पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान. जब इस न्यूज को सावधानी से क्लिक करेंगे तो पाएंगे कि इस वीडियो में कोरोना के डेल्टा, बीटा और गामा वेरिएंट के बारे में खबरे बताई जा रही है. लेकिन वीडियो चलाने से पहले जो थंबनेल दिखता है उसमें लिखा है पीएम ने कल से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है. 

न्यूज चैनलों के लोगो का हुआ गलत इस्तेमाल 
इस वीडियो की पड़ताल करने पर पता चलता है कि पीएम ने इस संबंध में हाल के दिनों में कभी किसी तरह की घोषणा नहीं की है. गूगल रिवर्स सर्च में भी इस तरह की कोई घोषणा पीएम द्वारा की गई है, नहीं मिल रही है. इसी तरह का एक और थंबनेल है जिसमें पीएम को ब्रिक्स सम्मेलन में यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि आतंकवाद का समर्थन देने वाले देशों को दोषी बनाने की जरूरत है. इस तरह का कोई भाषण पीएम ने नहीं दिया है. वायरल पोस्टन पूरी तरह से झूठी है. न्यूज चैनलों के वीडियो और उनके Logo का दुरुपयोग करते हुए यह फर्जी पोस्ट तैयार की गई है. जबकि ऐसी कोई भी घोषणा सरकार की ओर से नहीं की गई है. 

दूसरी लहर की रफ्तार थमी 
देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब थम चुकी है. देश में अब कोरोना के 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं और 1000 से कम मौतें हो रही हैं. देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन में छूट दी गई है तो अभी भी कई राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना से जुड़ी पाबंदियां बढ़ाई जा रही है. राज्यड सरकारें अपने हिसाब से लॉकडाउन में पाबंदियां और छूट दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कल, जानिए जनसंघ के संस्थापक से जुड़े ये कुछ रोचक तथ्य

Covid Vaccination: अमीर देश में जानवरों को भी लग रहे हैं टीके, गरीब देशों में अब तक सिर्फ एक फीसदी वैक्सीनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: SC ने रद्द किया BCI का फैसला, कहा- कोई अधिकार नहीं
CJI-NALSAR विवाद: SC ने रद्द किया BCI का फैसला, कहा- कोई अधिकार नहीं
कांग्रेस ने असम में इस पार्टी से तोड़ा गठबंधन, आखिर क्यों हुई खफा?
कांग्रेस ने असम में इस पार्टी से तोड़ा गठबंधन, आखिर क्यों हुई खफा?
1 गोली खाने के बाद गांव में मचा हड़कंप! 7 साल की बच्ची की मौत, 70 लोग बीमार
1 गोली खाने के बाद गांव में मचा हड़कंप! 7 साल की बच्ची की मौत, 70 लोग बीमार
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
भारत फिर लगाएगा शतक, एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत फिर लगाएगा शतक, एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी
13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
Embed widget