एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह, एस जयशंकर की ईरान यात्रा के दौरान चाबहार परियोजना पर हुई सार्थक चर्चा- विदेश मंत्रालय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की ईरान यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि वहां कई बैठकें हुईं जिसमें कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय, क्षेत्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाल की ईरान यात्रा के दौरान उनके समकक्षों के साथ कनेक्टिविटी सहित सभी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रूस जाते समय विदेश मंत्री एस जयशंकर कुछ समय के लिये तेहरान में रुके और उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष जावेद जरीफ के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के विविध आयामों पर चर्चा की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शनिवार को रूस से लौटते समय तेहरान में रुके और अपने ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल आमिर हातमी के साथ उन्होंने चर्चा की. दोनों मंत्रियों की ईरान यात्रा के बारे में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इन बैठकों में कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय, क्षेत्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई.

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘खास तौर पर चाबहार परियोजना के बारे में दोनों पक्षों से माना कि चाबहार में यातायात बढ़ा है और बंदरगाह के जरिये माल की ढुलाई में भी वृद्धि देखने को मिली है.’’

नीरव मोदी मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा- जारी है सुनवाई हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े पीएनबी घोटाला मामले में ब्रिटेन की अदालत में प्रत्यर्पण मामले में जारी सुनवाई के बारे में एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की सुनवाई सात सितंबर को शुरू हुई और यह 11 सितंबर तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने नीरव मोदी के खिलाफ मामला पेश किया है. इसमें आपराधिक साजिश, साक्ष्य मिटाने जैसे कई आयाम शामिल हैं.

विजय माल्या को लेकर कही ये बात विजय माल्या के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस वर्ष मई में सुप्रीम कोर्ट में उसका अपील संबंधी एक आवेदन खारिज हो गया है और इसके बाद से हम ब्रिटेन के साथ सम्पर्क में है ताकि उसका जल्द भारत प्रत्यर्पण हो सके.

कुलभूषण जाधव मामले पर भी की बात पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव मामले में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हम विभिन्न राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के सम्पर्क में हैं. हमने पहले भी कहा है कि पाकिस्तान को कुछ बुनियादी मुद्दों का समाधान करने की जरूरत है जिसमें बिना शर्त और बेरोकटोक राजनयिक पहुंच प्रदान करना, बुनियादी दस्तावेज उपलब्ध कराना और भारतीय वकील की नियुक्ति सुनिश्चित करना शामिल है.’’

Coronavirus: दुनियाभर में 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 3 लाख से ज्यादा नए केस

अमेरिका-ब्राजील में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर ली जान
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने की गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर मारा
राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत
राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत
पश्चिम बंगाल चुनाव: शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव
शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget