एक्सप्लोरर

Exit Polls के मुताबिक मध्य प्रदेश में दिख रही है कांटे की टक्कर, यहां देखें सभी चैनलों के सर्वे

चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. एबीपी न्यूज लगातार आपको अपने सर्वे के आंकड़ों के हिसाब से बता रहा है कि किस प्रदेश में कौन सी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है. यहां जानें सभी चैनलों के एग्जिट पोल से एमपी का हाल.

ABP Exit Poll: पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो गई है. अब चुनाव खत्म होते ही शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजे आ गए. एबीपी न्यूज़ लगातार अपने एग्जिट पोल नतीजे लोगों को बता रहा है.

एबीपी न्यूज़-लोकनीति(CSDS) के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक कांग्रेस एमपी में बीजेपी के 15 सालों के शासन को इस बार हटाने की स्थिति में दिख रही है. एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के मुताबिक 230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 126 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो बीजेपी को 94 सीटें और अन्य को 10 सीटें मिलने की संभावना है.

आजतक के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक कांग्रेस को एमपी में 113 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो बीजेपी को 111 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं, इस सर्वे के मुताबिक अन्य को सिर्फ छह सीटें मिलने का अनुमान है. आजतक के एग्जिट पोल के तहत बीजेपी और कांग्रेस किसी तो बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.

रिपब्लिक टीवी ने भी एग्जिट पोल के सर्वे किए हैं. इसके मुताबिक एमपी में कांग्रेस को 118 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो बीजेपी को 98 सीटें मिलने का अनुमान है. रिपब्लिक टीवी के सर्वे में अन्य को ज्यादा सीटें जा रही हैं और यह संख्या 14 के पास है.

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी पूर्ण बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बना रही है. इसके सर्वे में बीजेपी को 126 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, कांग्रेस को इस सर्वे में 89 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य को मिलने वाली सीट के आंकड़े इस सर्वे के भी रिपब्लिक टीवी जैसे हैं. यहां अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं.

न्यूज़ 24 के एग्जिट पोल आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के आंकड़ों पर खड़ी है. इस सर्वे में कांग्रेस को 115 सीटें मिलती दिख रही हैं. न्यूज़ 24 के एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी को 103 सीटें दे रहे हैं और अन्य को इस सर्वे में 12 सीटें मिलती दिख रही हैं.

न्यूज़ एक्स का सर्वे सभी चैनलों और एजेंसी के एग्जिट पोल से थोड़ा अलग है. इसमें किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. इस सर्वे में कांग्रेस बहुमत के करीब है, लेकिन उसे सरकार बनाने के लिए तीन और विधायकों की जरूरत पड़ेगी. इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 112 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो बीजेपी को 106 सीटें मिलने की संभावना है और अन्य को 12 सीटें मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें-

ABP Exit Poll: कांग्रेस ने MP-राजस्थान बीजेपी से छीना, छत्तीसगढ़ में रमन बने रहेंगे CM, तेलंगाना में KCR

Assembly Election Exit Polls: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में उड़ाई बीजेपी की नींद, छत्तीसगढ़ में खिलेगा कमल

देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget