एक्सप्लोरर

इस महीने भारत दौरे पर आएंगी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष को इस साल के रायसीना डायलॉग के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है और वह 25 अप्रैल को अपना संबोधन देंगी.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 24 अप्रैल से दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगी. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के बयान के अनुसार, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में यह उनकी (लेयेन की) पहली भारत यात्रा होगी. इस दौरान उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है. इसके अलावा वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगी.

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष को इस साल के रायसीना डायलॉग के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है और वह 25 अप्रैल को अपना संबोधन देंगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच जीवंत रणनीतिक साझीदारी है, जो राजनीतिक एवं सामरिक क्षेत्र, कारोबार एवं वाणिज्य, जलवायु क्षेत्र से लेकर डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूती से बढ़ रहा है और प्रगाढ़ हो रहा है.

बहुआयामी गठजोड़ को और प्रगाढ़ करने में मदद मिलेगी

इसमें कहा गया है कि मई 2021 में भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक में कारोबार वार्ता शुरू करने और भारत-ईयू संपर्क गठजोड़ पेश करने के निर्णय से नया मील का पत्थर स्थापित हुआ. मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष की आसन्न यात्रा से ईयू के साथ संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा और बहुआयामी गठजोड़ को और प्रगाढ़ करने में मदद मिलेगी.

वहीं, मई के पहले हफ़्ते में पीएम मोदी तीन देशों के यूरोप दौरे पर होंगे. साल 2022 के इस अपने पहले विदेश दौरे में पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस यात्रा पर जाएंगे. पीएम की इस यूरोप यात्रा के एजेंडा में द्विपक्षीय संबंधों से लेकर क्षेत्रीय समीकरणों और व्यापार-निवेश तक कई अहम मुद्दे हैं.

ये भी पढ़ें-

यूरोप के साथ भारत का शिखर संवाद, अगले महीने इन तीन देशों के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

Jahangirpuri Violence: आदेश गुप्ता पर AAP का पलटवार, कहा- सिर्फ बीजेपी को होता है दंगों का फायदा, पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget