एक्सप्लोरर

ESIS: प्राइवेट नौकरी वालों को भी मिलता है सरकारी बीमा, मुफ्त इलाज से लेकर फैमिली पेंशन तक हैं कई फायदे

ESIS में कर्मचारी और कंपनी दोनों का योगदान होता है. मौजूदा समय में कर्मचारी की सैलरी से मजदूरी का 1.75 फीसदी योगदान ईएसआईसी में होता है. कंपनी की ओर से मजदूरी का 4.75 फीसदी.

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कम आमदनी वाले निजी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIS) उपलब्ध करा रखी है. इस योजना का फायदा प्राइवेट कंपनियों, फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है. इस योजना के हेल्थ कवर, अस्पताल में मुफ्त इलाज से लेकर फैमिली पेंशन तक कई फायदे हैं.

योजना के दायरे में लाए गए कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज का खर्चा प्राप्त करने का हकदार है. कुछ एक विशेष परिस्थिति में नकद फायदा लेने का भी अधिकार है. अगर काम के दौरान चोट या किसी बीमारी के कारण कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रितजन परिवारिक पेंशन के हकदार होते हैं.

इनमें से इलाज का खर्चा उपलब्ध कराने का दायित्व राज्य सरकार का है. राज्य सरकार अपने विभिन्न कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों द्वारा लाभार्थियों को प्राप्त कराती है. बाकी फायदें कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के स्थानीय कार्यालयों के जरिए नकद रूप में उपलब्ध कराए जाते हैं.

ESIS का किन्हें मिलता है फायदा कर्मचारी राज्य बीमा योजना संचालन करने की जिम्मेदारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की है. ईएसआई अधिनियम (1948) के तहत औद्योगिक, वाणिज्यिक, कृषि संस्थानों में अगर 10 या इससे ज्यादा कर्मचारी हैं तो ये ईएसआई के दायरे आते हैं. दुकानें, होटल, रेस्तरां, सिनेमा, अखबार और विज्ञापन आदि संस्थानों में अगर 20 या अधिक रोजगार व्यक्ति हैं तो वह सभी ईएसआई दायरे में आते हैं.

ईएसआईएस में कर्मचारी और कंपनी दोनों का योगदान होता है. मौजूदा समय में कर्मचारी की सैलरी से मजदूरी का 1.75 फीसदी योगदान ईएसआईसी में होता है. कंपनी की ओर से मजदूरी का 4.75 फीसदी.

बीमा योजना के अन्य फायदें कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अगर किसी कर्मचारी की रोजगार के दौरान मौत हो जाती है तो ईएसआईसी की ओर से उसके आश्रितों को नियमित रूप से मासिक पेंशन मिलती है. अगर कोई कर्मचारी चोट लगने के कारण स्थायी रूप से डिसेबल हो जाता है तो उसे 24 महीने तक नकद मासिक भत्ता मिलता है. यहीं नहीं रिटायरमेंट के बाद ईएसआई अस्पतालों से इलाज की सुविधा भी मिलती है.

मातृत्व छुट्टी के दौरान गर्भवती महिला को औसत दैनिक वेतन का 100 फीसदी नकद भुगतान किया जाता है. अगर गर्भवती महिला को ईएसआई अस्पतालों में इलाज की सुविधा नहीं मिलती है, उनको दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए 7500 रुपये के हिसाब से दो बार नकद भुगतान मिलता है.

ये भी पढ़ें- PMSBY: हर महीने 1 रुपये देकर खरीदें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना स्कीम, दो लाख का इंश्योरेंज मिलेगा, जानें- स्कीम के बारे में सबकुछ

वरिष्ठ नागरिकों के लिए LIC की VPBY पेंशन बीमा योजना में क्या है खास, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget