एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: वियन गांव के लिए नहीं है कोई सड़क, फिर भी रिकॉर्ड 4 घंटे में हुआ पूरे गांव का टीकाकरण

गांव तक पहुंचने के लिए टीम को घने जंगलो, ऊंचे पहाड़ी इलाकों और नदी नालों को पार करके जाना पड़ा. गांव के लिए सड़क संपर्क बिलकुल भी नहीं है.पूरे गांव को एक साथ टीका लगाने के लिए मेडिकल टीम के साथ-साथ आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और ब्लॉक लेवल वर्कर की मदद ली गई.

बांडीपोर: उत्तरी कश्मीर के बांडीपोर ज़िले के वियन गांव तक जाने के लिए कोई सड़क नहीं है. यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं हैं. आज़ादी के 73 साल बाद भी ये गांव इन सभी सुख सुविधाओं से वंचित है. लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने रिकॉर्ड 4 घंटें के अंदर इस पूरे गांव का का टीकाकरण कर दिया. राज्य में 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण बड़े पैमाने पर जारी है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 30 जून तक प्रदेश के 45५ साल से ज़ायदा के सभी लोगों का 100 फीसदी टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य के तहत प्रशासन ने पहले चरण में दुर्गम इलाकों में अलग थलग पड़े छोटे छोटे गांवों में टीकाकरण करने को प्राथमिकता दी है.

सड़क से कई घंटे पैदल की दूरी पर है गांव

इस क्रम में जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर वियन गांव को चुना गया. इस गांव के लोगों ने बताया कि ये गांव सबसे नजदीकी सड़क से कई घंटे पैदल की दूरी पर है. इसके बाद वैक्सीन लाने वाली मेडिकल टीम के लोगों ने गांव तक का यह फांसला चार घंटे पैदल चलकर पूरा किया.

इस इलाके के ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ मसरत इक़बाल के मुताबिक, पूरे गांव को एक साथ टीका लगाने के लिए मेडिकल टीम के साथ-साथ आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और ब्लॉक लेवल वर्कर की मदद ली गई. जिसके बाद चार घंटों के रिकार्ड समय में पूरे गांव का टीकाकरण किया गया.

घने जंगलो, ऊंचे पहाड़ी इलाकों और नदी नालों को पार करके जाना पड़ा

गांव तक पहुंचने के लिए टीम को घने जंगलो, ऊंचे पहाड़ी इलाकों और नदी नालों को पार करके जाना पड़ा. गांव के लिए सड़क संपर्क बिलकुल भी नहीं है. सर्दी के समय में तो पूरा इलाका पूरी तरह से कट जाता है. इसलिए ये गांव कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण से बचा रहा. स्थानीय निवासी नज़ीर अहमद ने कहा कि जिस तरह से स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ घंटों में सबको टीका लगाया, ये काम काफी सराहनीय है. अब लग रहा है कि सरकार हम लोगों के लिए चिंतित है.

बता दें कि वियन गांव बांडीपोर ज़िले में 100 फीसदी वैक्सीनेशन के तहत आने वाला पहला गांव बन गया है, लेकिन अभी भी इस पूरे ज़िले में बहुत काम बाकी है. पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के साथ साथ इस ज़िले के कई गांव सड़क संपर्क से दूर हैं और इसी कारण यहां पर टीकाकरण का काम तेज़ी से नहीं हो सका. ज़िले में 45 साल से ज़ायदा उम्र के 64% लोगों को वैक्सीन लगाई गई है.

यह भी पढ़ें-

PM Modi Address Today: आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, टीकाकरण और अर्थव्यवस्था पर कर सकते हैं बात

Coronavirus India: देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2427 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget