एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सर्च ऑपरेशन के बाद एनकाउंटर, कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को जब सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से आमना सामना हुआ तो ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में छिपे हुए आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों ने बुधवार (13 सितंबर) को अपना घेरा और तलाशी अभियान तेज कर दिया, जिसके बाद ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुदूर नारला गांव में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था. गोलीबारी में सेना का एक जवान और सेना की श्वान इकाई की छह साल की मादा लैब्राडोर केंट भी शहीद हो गई थी, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू जोन) मुकेश सिंह ने कहा कि बुधवार को जब सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से आमना सामना हुआ तो ताजा मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद सुरक्षा बलों ने राजौरी शहर से 75 किलोमीटर दूर इलाके के चारों ओर पूरी रात मजबूत घेराबंदी की और सुबह आस-पास के इलाकों में तलाशी बढ़ा दी.

रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी- अधिकारी
मुकेश सिंह ने बताया कि रात में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को वन क्षेत्र पतराडा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखने के बाद कुछ राउंड गोलीबारी की. दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगल की आड़ में भागने में सफल रहे. वे अपने पीछे एक बैग, कुछ कपड़े और अन्य सामान छोड़ गए जिन्हें खोजी दलों ने बरामद कर लिया.

गोलीबारी मेंएक श्वान भी शहीद
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार की गोलीबारी के दौरान अपने हैंडलर (मालिक) को बचाने के दौरान सेना की एक बहादुर श्वान शहीद हो गई. प्रवक्ता ने कहा, 'सेना की श्वान केंट अभियान सुजलीगाला में सबसे आगे थी. वह भाग रहे आतंकवादियों की निशानदेही के लिए सैनिकों के एक दल का नेतृत्व कर रही थी. वह भारी गोलीबारी में घिर गई. उसने भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं को निभाया और अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी.'

4 सितंबर को मारा गया था एक आतंकी
रियासी जिले के चसाना इलाके के पास के गली सोहाब गांव में चार सितंबर को एक आतंकवादी मारा गया था और दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे. राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में इस साल हुई मुठभेड़ में लगभग 26 आतंकवादी मारे गए और 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर आतंकवादी सीमा पार से इस ओर घुसने का प्रयास करते समय मारे गए.

यह भी पढ़ें:
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बिगाड़ दिया चीन का नक्शा, असली मैप में CoET, CoT और CoHK शेयर कर दबाई दुखती नस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget