एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुरू हुआ एनकाउंटर, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना

Jammu Kashmir Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई.

Jammu Kashmir Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में छिपे आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पहाड़ी और घने जंगलों वाले इस इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम तीन आतंकियों के छत्रू के घने इलाके में छिपे होने की संभावना है. मुठभेड़ में दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और सेना ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है.

आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन
सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ जिले के कांजल मांडू क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान उन्होंने 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन चलाया. सुबह करीब 8 बजे इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई, जिसके बाद फायरिंग रुक गई. फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है.

मई में एक जवान हुआ था शहीद
छत्रू का इलाका पहले भी आतंकी गतिविधियों का गढ़ रहा है. पिछले एक साल में इस क्षेत्र में कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं. सबसे हालिया घटना 22 मई को हुई थी, जब आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में एक जवान शहीद हो गया था. उस घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके पर विशेष नजर बनाए रखी है.

इलाके में फिर तनाव, ऑपरेशन पूरे जोश के साथ जारी
सेना और पुलिस की ओर से आतंकियों को पकड़ने और इलाके को सुरक्षित बनाने का प्रयास पूरी ताकत से किया जा रहा है. स्थानीय नागरिकों को भी सतर्क रहने और सहयोग बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. सेना की कोशिश है कि जल्द से जल्द आतंकियों का सफाया कर दिया जाए ताकि क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget