एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या सच में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा में कहे अपशब्द, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए एक जनसभा से जुड़ा है और इसमें पीएम मोदी ने भाषण के दौरान अपशब्द कहे हैं. हालांकि जांच में दावा गलत निकला.

PM Narendra Modi Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 छह चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कई रैलियां और जनसभाएं कीं. इस दौरान उनके कई वीडियो वायरल हुए. पीएम मोदी का चुनाव प्रचार का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने भाषण में अपशब्द बोला. बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह दावा झूठा है. वायरल वीडियो 2019 का है. वीडियो में पीएम मोदी गुजराती में पानी के लिए संघर्ष पर बात कर रहे थे. अपने इस पूरे भाषण में उन्होंने किसी भी तरह की अनुचित भाषा का प्रयोग नहीं किया है.

15 सेकंड वाले इस वायरल वीडियो में पीएम मोदी को गुजराती भाषा में पानी के लिए संघर्ष पर बोलते हुए दिखाया गया है. वीडियो पर दिए गए टेक्ट्स में लिखा है, 'मोदी ने एक रैली में बीसी (BC) कहा'.

एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'परमात्मा का भेजा हुआ यह 'कन्विन्स्ड' प्रतिनिधि 'पर्पजफुली' इतनी शालीन भाषा मंच से बोलता है, या ससुरा महज संयोग है?'


Election Fact Check: क्या सच में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा में कहे अपशब्द, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

(आर्काइव पोस्ट)

फेसबुक (आर्काइव पोस्ट) पर भी इसी दावे के साथ यह वीडियो वायरल है.

क्या निकला फैक्ट चेक में?

वायरल वीडियो में न्यूज आउटलेट 'द क्विंट' का लोगो और वीडियो का टाइटल 'PM Modi Addresses a Rally in Patan, Gujarat' लिखा हुआ था. बूम लाइव की टीम ने इससे संकेत लेकर गूगल पर सर्च किया. हमें 'द क्विंट' के यूट्यूब चैनल पर पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान का पीएम मोदी के भाषण का यह वीडियो मिला. यह वीडियो 21 अप्रैल 2019 का है.

वीडियो में 43 मिनट 19 सेकंड से पीएम मोदी कहते हैं कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आई तो पानी के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा.

पीएम मोदी के भाषण की अगली लाइन वायरल वीडियो में मौजूद है, जिसको लेकर दावा है कि उन्होंने गाली शब्द का प्रयोग किया.

गुजराती में ऑरिजनल लाइन, "લોકો એમ કહે છે ભાવિશ માં લડાઈ પાની ની થવા ની છે. બાધા કો છો પાની ની લડાઈ થવાની છે તો પછી અમે અત્યારે થી પાની પેલા પાર કેમ ના બાંધીએ" है.

इसका हिंदी में अनुवाद यह है, "लोगों का कहना है कि आने वाले समय में पानी को लेकर मारामारी होगी. अगर हर कोई यह कह रहा है, तो हम अभी से पानी पार क्यों न बांधे".

टीम ने इस वाक्य का अंग्रेजी में भी अनुवाद भी किया जिसके अनुसार, "People are saying that in the future, there will be a fight for water. And if everyone is saying there is a fight for water, why don't we take precautions now?"

भाषण के आखिरी हिस्से में एक गुजराती कहावत कही गई है, 'पानी पार बांधना' जिसका मतलब है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी करना, जिसका उपयोग पीएम मोदी जल मंत्रालय के प्रस्ताव के संदर्भ में कर रहे थे. वायरल भाषण में उन्हें कहीं पर भी किसी भी अपशब्द का प्रयोग करते हुए नहीं सुना जा सकता है.

क्या निकला निष्कर्ष?

सभी फैक्ट को देखने के बाद यह साफ है कि इस वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने न तो लोकसभा चुनाव 2024 की किसी जनसभा में और न ही किसी पुरानी जनसभा में कोई अपशब्द कहा है.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Disclaimer: This story was originally published by Boom Live and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget