एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम में तैनात 3 चुनाव ऑब्जर्वर को EC ने हटाया, क्या हैं आरोप?

Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने हटाए गए अधिकारियों की जगह पर दूसरे अधिकारी की तैनाती कर दी है. इस कार्रवाई में दो जनरल ऑब्जर्वर और एक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर शामिल हैं.

Election Commission: चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में तीन चुनाव ऑब्जर्वर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ड्यूटी से हटा दिया है. ये तीनों ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात थे. पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और एमपी में तैनात दो जनरल ऑब्जर्वर और मिजोरम में एक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर के खिलाफ की गई.

इन अधिकारियों को हटाया गया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आईएएस अधिकारी लालतिनखुमा फ्रैंकलिन को ड्यूटी से हटाकर अनुराग पटेल को जनरल ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है. आईएएस अधिकारी आर गिरीश मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा और होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात आईएएस अधिकारी उदय नारायण दास की जगह लेंगे.

मिजोरम के लुंगलेई जिले में तैनात एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आईआरएस अधिकारी गौरव अवस्थी को हटा दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि उन्हें ‘कदाचार’ और पर्यवेक्षकों की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए हटाया गया है.

इन तारीखों को होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

मिजोरम की कुल 40 विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवंबर को चुनाव हुए थे. वहीं 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 20 विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान हुआ था. वहीं शेष बचे 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव होंगे.

चुनाव आयोग और ऑब्जर्वर की हुई थी बैठक

पिछले महीने चुनाव तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी ऑब्जर्वर के साथ बैठक की थी. उस बैठक में चुनाव के दौरान हिंसा और धन-बल मुक्त मतदान कराने को लेकर निर्देश दिए गए थे. इस बैठक में पुलिस, जनरल ऑब्जर्वर और एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर को प्रभावी ढंग से आचार संहिता लागू करने के भी निर्देश दिए गए थे.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे. 

ये भी पढ़ें:  Adhir Chaudhary: 'चुनावी राज्यों में पीएम के दौरे पर ममता की चुप्पी के पीछे है कोई राज', बंगाल की CM पर अधीर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget