एक्सप्लोरर

भारत में दिखा ईद का चांद, कल देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार

EID Date 2025: पूरे देश में ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. मुस्लिम समाज के लोग इस दिन के लिए खास तैयारियां करते हैं.

EID 2025: देश भर में कल सोमवार (31 मार्च, 2025) को ईद मनाई जाएगी. लखनऊ में ईद का चांद देखा गया है. ईदगाह इमाम मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फरंगी ने एलान किया है कि आज ईद का चांद देखा गया है और कल 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी. इससे पहले सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिखा था. 

ईद का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भी भारी भीड़ देखी गई. रेडीमेड कपड़ों और जूतों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कारोबार में तेजी आई. वहीं, रमजान के अंतिम दिनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजारों और मंदिरों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं. 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की खास अपील

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ईदगाह और मस्जिद के इमामों से खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि ईद के मौके पर रोड और चौराहों में नमाज नहीं पढ़ी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान नमाज पढ़ने के लिए आते हैं. इस कारण जगह कम पड़ जाती है, तो लोग रोड पर नमाज पढ़ने लगते हैं. रोड पर नमाज न पढ़ी जाए. इसका एक तरीका यह है कि नमाजियों की भीड़ बढ़ने पर पारियों को बदलें. जरूरी नहीं है कि एक ही पाली में नमाज कराई जाए.   एक पाली, दो पाली, तीन पाली में भी नमाज कराई जा सकती है.

उन्होंने कहा कि शरीयत में इसकी इजाजत दी गई है. इमाम को बदलकर यह व्यवस्था हो सकती है. मौलाना ने कहा कि इसके कई फायदे हैं. रोड पर जाने वाली एम्बुलेंस को कोई परेशानी नहीं होगी. सड़क पर आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी. ट्रैफिक जाम नहीं होगा. दिनचर्या आराम से चलती रहेगी. किसी को कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होगी. इधर अच्छे से नमाज भी होती रहेगी. इस्लाम रवादारी का मजहब है. यह इंसानियत को अपनाने की बात करता है. अच्छा मुस्लिम वही है, जिसके हाथ-पैर से किसी को नुकसान न पहुंचे.

'ईद खुशी के तौर पर मनाया जाने वाला त्योहार'

मौलाना ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भी पलटवार किया. ईद की नमाज में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने के ऐलान का विरोध किया. उन्होंने कहा कि ईद खुशी का त्योहार है. काली पट्टी बांधने का मतलब है कि हम गम मना रहे हैं. ईद को खुशी के तौर पर मनाया जाना चाहिए. गम के तौर पर मनाना ठीक नहीं है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के इस फैसले को खारिज कर दें. काली पट्टी बांधने के दिन और हो सकते हैं. ईद के दिन नमाज पढ़ें और देश में अमन-चैन की दुआ मांगे.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद, भारत में 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget