एक्सप्लोरर

S Jaishankar Remarks: गुजरातियों से घिरे रहने पर कैसा महसूस करते हैं एस जयशंकर? विदेश मंत्री ने दिया ये जवाब

S Jaishankar On Gujarat People: दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजराती लोगों की जनकर तारीफ की है.

S Jaishankar On Gujaratis: गुजरातियों से घिरे होने पर कैसा महसूस होता है, इस सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है. शनिवार (9 दिसंबर) को दुबई में भारतीय छात्रों और युवा पेशेवरों के साथ संवाद के दौरान जयशंकर ने कहा कि उन्हें गुजरातियों का साथ पसंद है क्योंकि उन्हें बहुत स्वाभाविक लगता है. बता दें कि जयशंकर गुजरात से ही राज्यसभा सांसद हैं.

क्या कहा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने?

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ''...मुझे यह पसंद है. मेरे लिए यह काफी दिलचस्प है. भारत में हर किसी देश के विभन्न हिस्सों से दोस्त होते हैं. बड़े होते हुए मेरे जीवन के विभिन्न चरणों में गुजरात या अन्य राज्यों के परिवारों से हमारे संबंध थे लेकिन जब मैं वहां चुनाव (राज्यसभा) के लिए गया... और उसके बाद मैं जाहिर तौर पर भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में वहां ज्यादा बार जाता हूं... मुझे यह बहुत स्वाभाविक लगता है.''

विदेश मंत्री ने कहा कि गुजराती शायद सभी भारतीयों में सबसे ज्यादा वैश्विक हैं. उन्होंने कहा कि उनमें (गुजरातियों में) एक निश्चित आत्मविश्वास और रवैया है.

'विदेश मंत्री का चुनाव भी गुजरात से किया जाना चाहिए'

जयशंकर ने कहा, ''उनके बीच एक बहुत मजबूत सामुदायिक भावना भी है. भारत में हर किसी के पास है लेकिन मुझे लगता है कि गुजरातियों के पास यह विशेष रूप से अच्छे तरीके से है... इसलिए मैं कहूंगा कि यह स्वाभाविक है कि विदेश मंत्री का चुनाव भी गुजरात राज्य की ओर से किया जाना चाहिए.''

विदेश मंत्री बोले- छात्रों और युवा पेशेवरों से बात करके खुशी हुई

विदेश मंत्री ने बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कार्यक्रम की कुछ तस्वीरे भी शेयर कीं और लिखा, ''आज दुबई में भारतीय छात्रों और युवा पेशेवरों के साथ बातचीत करके खुशी हुई. अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण में वे सबसे आगे रहेंगे. भारत में हो रहे परिवर्तनों और इसका देश और विदेश में भारतीयों के रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहे प्रभाव पर दृष्टिकोण साझा किया.''

यह भी पढ़ें- हमास को लेकर वायरल डॉक्यूमेंट पर व‍िदेश मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- तकनीकी सुधार की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget