एक्सप्लोरर

PRALAY Missile: 700 किलो के हथियार, 500 किलोमीटर रेंज, भारत ने बैक टू बैक टेस्ट की दों प्रलय मिसाइलें

डीआरडीओ ने ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत की स्वदेशी मिसाइल 'प्रलय' का दो सफल उड़ान परीक्षण किया है. आइए इस मिसाइल की खूबी के बारे में जानते हैं.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार 28 जुलाई और मंगलवार 29 जुलाई को ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 'प्रलय' मिसाइल का दो सफल उड़ान परीक्षण किया है. ये परीक्षण उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों का हिस्सा थे और न्यूनतम सीमा क्षमताओं का सत्यापन करना था.

डीआरडीओ के अनुसार, दोनों मिसाइलों ने अपने निर्धारित प्रक्षेप पथ का सटीकता से अनुसरण किया और निर्धारित लक्ष्य बिंदुओं पर सटीक प्रहार किया. परीक्षणों के दौरान प्रदर्शन सभी परीक्षण उद्देश्यों पर खरा उतरा, जिससे प्रणाली की परिचालन तत्परता और विश्वसनीयता की पुष्टि हुई.

क्या है इस मिसाइल की खासियत?

बता दें कि प्रलय एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है, जिसे खास तौर पर युद्धक्षेत्र के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जो भारतीय थल और वायु सेना के ताकत को और बढ़ाएगा.  यह मिसाइल कई उन्नत तकनीको से भरा हुआ है. ये मिसाइल कई खास खूबियों से सुसज्जित है: 

पेलोड: प्रलय मिसाइल लगभग 350 से 700 किलोग्राम वजन का पारंपरिक हथियार ले जा सकती है और यह कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक हब और एयरबेस जैसे प्रमुख दुश्मन लक्ष्यों पर सटीकता से हमला कर सकती है.

रेंज: DRDO की ओर से विकसित इस मिसाइल की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर है, जो टैक्टिकल और स्ट्रैटेजिक, दोनों स्थानों पर निशाना साधने में कारगर है. 

ईंधन और गति: प्रलय मिसाइल में ठोस ईंधन वाला रॉकेट मोटर लगा है, जिससे लॉन्च करते ही इसकी गति बढ़ जाएगी. साथ उड़ान के समय इसकी गति को टैजेक्टरी को ठीक किया जा सकता है, जिससे इसे रोकना बेहद मुश्किल होता है. 

मोबिलिटी: प्रलय को संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है. इसे भारत की 'पहले इस्तेमाल न करें' परमाणु नीति के तहत पारंपरिक हमलों के लिए विकसित किया गया है. ये मिसाइल बिना परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के भी शक्तिशाली प्रतिक्रिया दे सकती है.

भारत के स्वदेशी मिसाइल प्रलय में इतनी ताकत है कि ये न्यूक्लियर हथियारों के बिना भी दुश्मन को जवाब देने में कारगर है और सटीक निशाने पर हमला करता है.

ये भी पढ़ें:- Parliament Monsoon Session Live: 'पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया था फोन, तब रुका संघर्ष', संसद में अमित शाह का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget