एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: सबसे बड़े दुश्मन से लड़ने को तैयार DRDO, बना रहा है सैनिटाइजर

कोविड-19 से लड़ने के लिए ग्वालयिर स्थित डीआरडीई लैब ने खास सैनिटाइजर बनाया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने भी कमर कस ली है. डीआरडीओ की ग्वालियर स्थित डीआरडीई लैब ने कोविड-19 से लड़ने के लिए खास सैनिटाइजर तैयार किया है जिसे आईबी, सीबीआई और सेना से लेकर पीएमओ और प्रधानमंत्री निवास तक सप्लाई किया गया है.

देश के सबसे बड़े रक्षा संस्थान डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानि डीआरडीओ ने भी कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है. इसके लिए डीआरडीओ की ग्वालियर स्थित डीआरडीई (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट) ने डब्ल्यूएचओ के मापदंडों के अनुसार एक खास सैनिटाइजिंग फॉर्मुलेशन तैयार किया है.

इस फॉर्मुलेशन की 14 हजार से भी ज्यादा बोतल तैयार की गई हैं जिनमें 500 एमएल सैनिटाइजर भरा गया है. इन बोतलों को राजधानी दिल्ली स्थित डीआरडीओ मुख्यालय में भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक इस खास फॉर्मुलेशन के सैनिटाइजर और फर्श साफ करने के लिए डिसइंफेक्टेंट को दूसरी सरकारी एजेंसियों को भी सप्लाई किया गया है. अबतक इस फॉर्मुलेशन को आईबी, सीबाआई, एनटीआरओ, एसपीजी, एनएससीएस (नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट), नीति आयोग, थलसेना, वायुसेना, नौसेना, रक्षा मंत्रालय, पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) और प्रधानमंत्री के 7 एलकेएम रोड स्थित आवास को उपलब्ध कराया गया है.

साथ ही अब इन प्रोडेक्ट्स को बड़ी मात्रा में लोगों को उपलब्ध कराने के लिए डीआरडीओ की दूसरी लैब्स को बनाने की मंजूरी दे दी गई है.

बता दें कि ग्वालियर स्थित डीआरडीई लैब भारत की चुनिंदा बायोसेफ्टी लैब में से एक है जो कैमिकल और बायोलॉजिकल हथियारों के खिलाफ लड़ने के लिए तकनीक तैयार करती है. अब तक डीआरडीई देश की सेनाओं के लिए कई एनबीसी (न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल एंड कैमिकल) किट और गियर-सूट बना चुकी है. इससे पहले भी डीआरडीई ने स्वाइन-फ्लू और जापानी-बुखार (एन्सेफेलाइटिस) की डिटेक्शन किट बना चुकी है.

मध्य प्रदेश सरकार ने डीआरडीई को ही कविड-19 टेस्ट (डिटेक्शन) के लिए प्रदेश की नोडल लैब घोषित की है. इस बीच डीआरडीओ ने अपने उन वैज्ञानिक और परिवारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है जो हाल में विदेश की यात्रा पर गए थे. साथ ही डीआरडीओ मुख्यालय और देश में फैली उसकी सभी लैब्स को भी लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में कोरोना का कहर और बढ़ा, संक्रमित मरीजों की तादाद 396 हुई, अबतक 7 की मौत

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दौरान एबीपी न्यूज़ नेटवर्क ने दिया अपना अहम योगदान

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget