एक्सप्लोरर

Corona Omicron Variant: एक दिन में कितने बढ़ सकते हैं कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले? जानें डॉ नरेश त्रेहान से

Omicron Variant: ओमिक्रॉन (Omicron) की भारत में एंट्री हो गई है. कर्नाटक में इसके दो मामले सामने आए हैं. कोरोना का ये नया वैरिएंट देश में पैर पसारे उससे पहले डॉक्टर्स लोगों को जागरूक कर रहे हैं

Dr Trehan On Omicron Variant: कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की भारत में एंट्री हो गई है. कर्नाटक में इसके दो मामले सामने आए हैं. कोरोना का ये नया वैरिएंट देश में पैर पसारे उससे पहले डॉक्टर्स लोगों को जागरूक कर रहे हैं और इससे अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं. देश के चर्चित डॉक्टर और मेदांता अस्पताल के फाउंडर डॉ नरेश त्रेहान ने कोरोना के इस नए रूप को लेकर अहम जानकारियां दी हैं. 

डॉ त्रेहान ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति 18 से 20 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर सकता है. उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन का R नॉट वैल्यू अन्य वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा है. डॉक्टर त्रेहान ने लोगों को कोरोना के इस वैरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दी.

'टीकाकरण के अलावा कोई विकल्प नहीं'

डॉ त्रेहान ने कहा कि हमारे पास वैक्सीनेशन के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि इससे न्यूनतम सुरक्षा बनी रहेगी. उन्होंने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बताया कि इसके बारे में जानने और रोकने के लिए इस पर अधिक से अधिक डेटा की आवश्यकता है. डॉ त्रेहान ने कहा कि यह ठीक होने वाला है या विनाशकारी होने वाला है, इससे संबंधित हमारे पास कोई सुझाव नहीं है. हम केवल इतना जानते हैं कि हम बहुत मुश्किल स्थिति में हैं, क्योंकि जो नया वैरिएंट मिला है उसके 30 से अधिक रूप हैं.

डॉ त्रेहान ने कहा, 'हम नहीं जानते कि यह कैसा व्यवहार करेगा, लेकिन अगर आप दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो यह कहता है कि एक दिन में मामलों की संख्या दोगुनी हो सकती है. यह एक ऐसा सच है जो पूरी दुनिया को सतर्क कर रहा है. हमें सावधान रहना चाहिए, लेकिन घबराना नहीं चाहिए. टीकाकरण महत्वपूर्ण है.'

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 29 देशो में 373 ओमिक्रोन के केस दुनिया में रिपोर्ट हुए हैं. भारत इस पर नजर रखा हुआ है. लव अग्रवाल ने कहा कि ये ओमिक्रोन वैरिएंट बीटा और डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा तेजी से फैलता है. डब्लूएचओ के मुताबिक, इस वैरिएंट में 45 से 52 म्यूटेशन देखे गए हैं. रिपोर्ट में जो अब तक आई है उसमें इसे माइल्ड पाया गया है. ओमिक्रोन के खतरों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन पर हमें ध्यान देना है, उसी तरह मास्क और बाकी चीज़ें जैसे हाथ धोना जारी रखना है.

ये भी पढ़ें- Explained: जानिए Omicron वैरिएंट के सामने आने के बाद क्यों हो रही देश में यूनिफॉर्म ट्रैवल पॉलिसी बनाने की मांग

Omicron Variant: देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक, इस राज्य में मिले 2 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget