एक्सप्लोरर

India China Disengagement: भारत और चीन के बीच PP-15 पर डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी, गिराए गए बंकर

Disengagement Process: भारत-चीन (India-China) के बीच कोर कमांडर लेवल की 16वीं बैठक के बाद 8 सितंबर को दोनों देशों ने इस बहुप्रतीक्षित डिसइंगेजमेंट प्रॉसेस की घोषणा की थी.

Disengagement Process India and China: पूर्वी लद्दाख के पैट्रोलिंग-पॉइंट नंबर (PP) 15 पर 12 सितंबर तक डिसइंगेजमेंट पूरा हो गया है. यानी दोनों देशों के सैनिक पीछे हटकर अपने-अपने एरिया में चले गए हैं. दोनों देशों की सेनाओं ने अपने सभी अस्थायी स्ट्रक्चर (बंकर) और उनसे जुड़े अस्थायी मूलभूत ढांचे को तोड़ दिया हैं. साथ ही इस इलाके की पूरी जमीन समतल कर दी गई है.

इसके अलावा दोनों देश इस बात की तस्दीक भी करते रहेंगे कि इस जगह पर स्टैंड-ऑफ न हो. दोनों देशों की सेनाएं फॉरवर्ड-डिप्लोयमेंट नहीं करेंगी. पीपी-15 पर भले ही डिसइंगेजमेंट हो रहा हो यानी भारत‌ और चीन के सैनिक पीछे हट रहे हैं लेकिन, इसके मायने से कतई नहीं है कि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर पूरी तरह शांति छा गई है.

डि-एस्केलेशन और डि-इंडक्शन भी जरूरी 

डिसइंगेजमेंट के बाद भारत चाहता है कि चीन डि-एस्केलेशन और डि-इंडक्शन भी करें. जब तक डि-एस्केलेशन और डि-इंडक्शन नहीं होता है तब तक पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर अप्रैल 2020 वाली स्थिति नहीं आ सकती है, जो सीमा पर शांति के लिए बेहद जरूरी है.

डि-एस्केलेशन यानी एलएसी पर चीनी सैनिकों के साथ साथ टैंक, तोप और मिसाइलों के जखीरे में कमी लाई जाए. क्योंकि इस वक्त पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी के करीब डेप्थ में चीन के करीब 60 हजार सैनिक तैनात हैं. ये सभी सैनिक एलएसी के बेहद करीब तैनात हैं. ऐसे में एलएसी पर सैनिकों की संख्या कम करना बेहद जरूरी है.

कई इलाकों में अब भी विवाद जारी 

भले ही मई 2020 के बाद पैदा हुए सभी पांचों विवादित इलाकों ( गलवान घाटी, पैंगोंग-त्सो लेक से सटे फिंगर एरिया, कैलाश हिल रेंज, गोगरा-हॉट स्प्रिंग के पीपी-17 ए,  पीपी 15) से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं लेकिन, अभी भी पूर्वी लद्दाख में डेपसांग प्लेन और डेमचोक इलाके ऐसे हैं जहां वर्ष 2008 और 2013 से विवाद चल रहा है. इन दोनों इलाकों को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है.

ये भी पढ़ें: 

SCO Summit: समरकंद में मिलेंगे पीएम मोदी-शी जिनपिंग, मेज पर होगा सरहद का मुद्दा

NIA Raids: आतंकवादी, गैंगस्टर और ड्रग्स तस्करों के गठजोड़ पर शिकंजा, NIA ने 50 जगहों पर की छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget