एक्सप्लोरर

अरेंज मैरिज करने वाले हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बता दिया कब करेंगे शादी?

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनकी माताजी, बाबूजी और गुरुजी तय करेंगे कि वह किस से शादी करेंगे. वह अपनी सनातन परंपरा को नहीं छोड़ेंगे और जो माता पिता आज्ञा करेंगे वह उसका पालन करेंगे.

Baba Bageshwar Marriage:  कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर से अकसर से सवाल किए जाते हैं कि उनकी शादी कब होगी और हर बार वह इस सवाल का जवाब या तो टाल देते हैं या तो परिवार पर डाल देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बता दिया है कि वह शादी कब करने वाले हैं. एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बाबा बागेश्वर ने चित्रा त्रिपाठी की ओर से किए गए उनके विवाह के सवाल पर कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं क्योंकि उनसे कई बार यह प्रश्न पूछे जा रहे हैं. 

धीरेंद्र शास्त्री से जब यह पूछा गया कि वह किसी से शादी करने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि यह तो वह खुद भी नहीं जानते कि वह किसी से शादी करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी माता जी उनकी शादी का निर्णय करेंगी और उन्होंने अभी उन्हें कुछ ऐसा बताया नहीं है. बाबा बागेश्वर ने यह भी कहा कि वह अरेंज मैरिज करने वाले हैं. उनकी माताजी, बाबूजी और गुरुजी तय करेंगे कि वह किस से शादी करेंगे. वह अपनी सनातन परंपरा को नहीं छोड़ेंगे. बाबा बागेश्वर ने कहा कि, "जो हमारी परंपरा है, उसमें माता-पिता जो आज्ञा देंगे उसका पालन किया जाएगा और जल्द ही अरेंज मैरिज होगी. 

धूम धड़ाके के साथ बताएंगे

बाबा बागेश्वर से यह भी पूछा गया कि वह इस साल शादी करेंगे या अगले साल की शुरुआत में तो उन्होंने कहा, “इसका तो अभी कुछ कह नहीं सकते, लेकिन जब कोई लड़की मिलेगी तो हम धूम धड़ाके के साथ बताएंगे.” उन्होंने ये भी बताया कि कई महिलाएं उनके धाम में आकर उनके सामने शादी विवाह का प्रस्ताव भी रखती हैं.

माता के उम्र की महिला पड़ी थी पीछे

उनसे यह पूछा गया कि उनके धाम में जब कोई महिलाएं आती है तो उनके सवालों का सामना भी बाबा धीरेंद्र शास्त्री को करना पड़ता है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल ऐसे सवाल किए जाते हैं और कुछ लोग तो बेहूदा बातें करने लगते हैं. उन्होंने बताया कि एक महिला उनके धाम में आकर कई रुकी हुईं थी और उनके पीछे पड़ गई थी. उस महिला ने धीरेंद्र शास्त्री से यह भी कहा कि वह उनसे शादी करना चाहती है, लेकिन बाबा ने उनको बहन बोलकर क्षमा मांग ली. 

महिला को लगवाई पुलिस से डांट

उनसे पूछा गया कि अगर कोई भी महिला आएगी तो क्या आप उनको बहन बनाकर क्षमा मांगते रहेंगे तो उन्होंने जवाब में कहा कि हमने उन्हें ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह महिला हमारी माताजी की उम्र की थी. वह बोले कि उनकी उम्र क्या थी ये तो नहीं पता, लेकिन वह हमारी माता जी की उम्र की दिखती थी. वह बहुत एजेड थी और अपने पति को तलाक देने के लिए भी तैयार थी. जब वह नहीं मानी तो उन्हें पुलिस से डांट लगवाई.

यह भी पढ़ें- '13 नहीं 20 नवंबर को हो बिहार में उपचुनाव', जन सुराज पार्टी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में क्यों 1.08 करोड़ लोगों का वोटर लिस्ट से नाम कटने का खतरा, डेटा से समझें
कर्नाटक में क्यों 1.08 करोड़ लोगों का वोटर लिस्ट से नाम कटने का खतरा, डेटा से समझें
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget