एक्सप्लोरर

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बावजूद देशव्यापी स्तर पर जुलाई में सामान्य से कम बारिश 

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी लेकिन अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य से अब तक कम बारिश हुई है. ज्यादा बारिश वाले राज्यों में इस साल कम बारिश हुई. 

इस साल का दक्षिण-पश्चिम मानसून का आधा समय खत्म हो गया है लेकिन अखिल भारतीय स्तर पर दीर्घावधि औसत Long Period Average (LPA) बारिश की तुलना में यह सामान्य से एक प्रतिशत कम है. शनिवार तक देश में 449 एमएम बारिश हुई जो सामान्य 452.3 एमएम से कम है. एलपीए की तुलना में देश में 93 फीसदी बारिश हुई जो सामान्य एलपीए की तुलना में 6.3 प्रतिशत है. हालांकि देश के कुछ राज्यों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, उत्तराखंड में भारी बारिश हुई जिसके कारण कई राज्यों में बाढ़ आ गई और कई पहाड़ी जगहों पर भूस्खलन के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ी. 

जून में अच्छी संभावना के साथ हुआ था मानसून का आगमन 
जून में कई स्थानों पर समय पूर्व मानसून के आगमन ने जुलाई में अच्छी बारिश की संभावनाओं को सुनिश्चित किया. हालांकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून आने में बहुत देरी हुई. दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और राजस्थान में बहुत देरी से मानसून आया. खासकर जुलाई में बहुत बाद में मानसून का आगमन हुआ. यही कारण है अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य बारिश की तुलना में थोड़ी कम बारिश हुई. 

22 से 62 प्रतिशत तक बारिश कम
भारत मौसम विभाग Meteorological Department (IMD) के मुताबिक 5 जुलाई से अब तक पूरे देश में सामान्य से कम बारिश हुई. खासकर जिन राज्यों में ज्यादा वर्षा होती है, वहां इस बार कम बारिश हुई. इन राज्यों में केरल, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है. इन राज्यों में 22 से 62 प्रतिशत तक कम बारिश हुई. दूसरी ओर संघशासित राज्य और गुजरात में भी सामान्य से कम बारिश हुई. आईएमडी में क्लाइमेट रिसर्च एंड सर्विस के प्रमुख D Sivanand Pai ने कहा कि पिछले कुछ सालों से केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में सामान्य से कम बारिश हो रही है. 

उत्तराखंड, हिमाचल में 4 अगस्त तक बारिश
उन्होंने कहा, जून में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और मानसून पूर्व बारिश ने सकारात्म वर्षा की शुरुआत की तो लगा सब कुछ अच्छा होगा लेकिन जुलाई में तस्वीर पूरी तरह अलग थी. इधर मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान लगाया है जबकि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब तथा हरियाणा में 4 अगस्त तक सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. 

ये भी पढ़ें-

Bank Holidays in August 2021: अगस्त में छुट्टियों की भरमार, बैंकों में पड़ेंगी कुल 15 छुट्टियां, देखिए पूरी लिस्ट

Tokyo Olympics 2020 Live: बॉक्सिंग में भारत को मिली एक और निराशा, सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

Embed widget