एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई में कूदे डिप्टी सीएम सुशील मोदी

बिहार में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर पिछले दिनों अनशन पर बैठे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है.

पटना: केन्द्रीय स्कूल के लिए जमीन नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच छिड़ी लड़ाई में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ट्विटर पर तलवार लेकर कूद पड़े हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब वो सारे मामले को सुशील मोदी के दरवाजे पर खड़े होकर बताएंगे. बस शर्त इतनी है कि दरवाजा बंद नहीं किया जाए.

बिहार में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर पिछले दिनों अनशन पर बैठे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है. बिहार के औरंगाबाद और नवादा में केंद्रीय विद्यालय खोलने और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा अनशन पर बैठे थे. जिसे लेकर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर उपेन्द्र कुशवाहा पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

क्या था सुशील मोदी का पूरा ट्वीट:

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पांच साल केंद्र में मंत्री रहने के बावजूद वे बिहार में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलवा सके. मंत्री रहते काम करने के बजाय शिक्षा पर धरना-प्रदर्शन किया. जो तमाशा-राजनीति उन्होंने शुरू की, उसे "आमरण अनशन" के क्लाइमेक्स पर पहुंचाया. वहीं अनशन तोड़ने के लिए उन साथियों के आश्वासन पर भरोसा कर लिया, जो 15 साल में बिहार को केंद्रीय विद्यालय नहीं, केवल चरवाहा विद्यालय दे पाए. उन्होंने कहा कि शब्दों की समझ यह कि वे अपने अनिश्चितकालीन अनशन को 'आमरण अनशन' बताते रहे.''

उपेन्द्र कुशवाहा ने किया पलटवार:

मोदी के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उनके केंद्रीय मंत्री रहते छह जिलों में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने का प्रस्ताव मांगा गया था लेकिन राज्य सरकार ने नहीं भेजा. ट्वीट में उन्होंने लिखा, '' सुशील मोदी जी, एनटीपीसी नवीनगर में केंद्रीय विद्यालय खुलवाया .नवादा और देवकुंड में स्वीकृति दिलवाई, आपने रोका. कैमूर, अरवल, शेखपुरा, मधुबनी, मधेपुरा और सुपौल के लिए मंत्रालय की योजना में शामिल कर प्रस्ताव मांगा, आप ने भेजा नहीं. डेहरी/अकोढ़ीगोला का प्रस्ताव भी आपने रोका.''

इतना ही नहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने इसी ट्वीट ले जवाब में आगे एक और ट्वीट कर कहा, “अभी इलाज के लिए मैं दिल्ली जा रहा हूं. दूसरे सप्ताह में लौटकर आपके आवास पर प्रमाण के साथ आऊंगा. गेट मत बन्द करवाइएगा, प्लीज.'' गौरतलब है कि बीते दिनों अनशन पर रहे उपेन्द्र कुशवाहा सोमवार को इलाज कराने के लिए दिल्ली रवाना हो रहें हैं.

तेजस्वी यादव ने तुड़वाया था अनशन-

नीतीश सरकार से केंद्रीय विद्यालय के नाम पर जमीन देने की मांग को लेकर पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने आमरण अनशन किया. चार दिनों तक अनशन पर रहे कुशवाहा से बीते शनिवार को तेजस्वी यादव मिलने पहुंचे. तेजस्वी यादव ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया था.

ये भी पढ़ें-

उतराखंड: GBPUAT की छात्राओं की मांग, हैदराबाद कांड के दोषियों को हो फांसी की सजा

सीधी में नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget