एक्सप्लोरर

शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने की मांग, एनसीपी की युवा इकाई ने प्रस्ताव पास किया

2014 में हाथ से सत्ता फिसलने और फिर 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने मिली लगातार दूसरी हार के बाद विपक्ष के खेमे में गांधी परिवार खास तौर पर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे.

हालिया विधानसभा चुनावों में हार के बाद जहां कांग्रेस के अंदर कपिल सिब्बल जैसे असंतुष्ट नेता गांधी परिवार से पार्टी की कमान किसी और नेता तो देने की मांग कर रहे हैं तो वहीं अब नए सिरे से एनसीपी ने यूपीए की कमान शरद पवार को सौंपने की मांग कर दी है. एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इससे पहले भी शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी एनसीपी नेताओं द्वारा की जा चुकी है लेकिन पहली बार पार्टी से जुड़ी की किसी बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित किया गया है.

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने एबीपी न्यूज से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में शरद पवार जैसे नेता की जरूरत है जो देश में भाईचारे को फिर से स्थापित कर सके. शरद पवार ऐसी शख्सियत हैं जिनका तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ कांग्रेस के साथ भी संबंध है. वो सबसे तालमेल बिठा सके.

क्या एनसीपी शरद पवार को 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश करना चाहती है? इस सवाल पर पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि किसी पद की बात नहीं है लेकिन शरद पवार के अनुभव की देश को जरूरत है. बहुत से दल कांग्रेस के साथ नहीं हैं, शरद पवार की वजह से सभी साथ आ सकते हैं.

वहीं इस मांग का समर्थन करते हुए एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी अपने अंदरूनी विवादों के कारण कांग्रेस यूपीए का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है. 2024 के लिए समय निकला जा रहा है इसलिए कांग्रेस को यूपीए की कमान शरद पवार जैसे अनुभवी हाथों में सौंप देनी चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से यूपीए की अगुवाई कर रही हैं. 2014 में हाथ से सत्ता फिसलने और फिर 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने मिली लगातार दूसरी हार के बाद विपक्ष के खेमे में गांधी परिवार खास तौर पर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ममता बनर्जी के राष्ट्रीय भूमिका आने की संभावना जताई जाने लगी है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव भी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद कर रहे हैं. लेकिन इन नेताओं का नेतृत्व कांग्रेस शायद ही स्वीकार नहीं करेगी. ऐसे में शरद पवार को चेहरा बनाने की मांग भी उठती रहती है. कुछ वक्त पहले शिवसेना ने पवार के नेतृत्व की पैरवी की थी. हालांकि खुद पवार अब तक ऐसी बात से इंकार करते रहे हैं.

एनसीपी के ताजा रुख पर कांग्रेस और खुद पवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- तबाह किए यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स और 309 UAV

यूपी में बीजेपी को हराना है तो मुसलमानों को... चुनावों में करारी हार के बाद बोलीं मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget