एक्सप्लोरर

राम मंदिर के ट्रस्ट में सीएम योगी को शामिल करने की उठी मांग

केंद्र सरकार को ट्रस्ट बनाने के लिए कहा गया है. वहीं इस ट्रस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को शामिल करने की मांग भी तेज हो गई है. दरअसल प्रयागराज के साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग की है.

नई दिल्ली: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर के निर्माण के आदेश मिल गए हैं और इसके लिए केंद्र सरकार को ट्रस्ट बनाने के लिए कहा गया है. वहीं इस ट्रस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को शामिल करने की मांग भी तेज हो गई है. दरअसल प्रयागराज के साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग की है. अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी का मानना है कि महंत योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज की राम मंदिर के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई है. उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ को सीएम होने के नाते नहीं बल्कि गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर की हैसियत से राम मंदिर के ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए.

वहीं सीएम योगी को ट्रस्ट में शामिल करने के साथ ही महंत नरेंद्र गिरी ने राम मंदिर ट्रस्ट में सनातन धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्मावलम्बी को सदस्य बनाए जाने पर भी कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि सैकड़ों वर्षों के लम्बे संघर्षों के बाद अयोध्या विवाद का सुप्रीम कोर्ट से हल निकला है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रस्ट में मुस्लिम या किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति को शामिल करना कतई उचित नहीं है. महंत गिरी का मानना है कि इससे एक बार फिर से विवाद की स्थिति बन सकती है.

महंत गिरी ने ट्रस्ट में चारों पीठों के शंकराचार्यों, चारों रामा नंदाचार्यों के साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदेन अध्यक्ष और महामंत्री को शामिल करने की मांग की है. इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े दूसरे साधु संतों को भी ट्रस्ट के साथ जोड़े जाने की बात कही है. महंत ने कहा है कि लेकिन इस ट्रस्ट में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति को जोड़ना गलत होगा और अखाड़ा परिषद ऐसे हर कदम का पुरजोर विरोध करेगा. आपको बता दें कि पिछले शनिवार को ही देश की सर्वोच्च अदालत ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के आदेश दिए हैं साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी अयोध्या में 5 एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget