एक्सप्लोरर

दिल्ली में भी ‘दुमका कांड’! बात नहीं मानी तो बीच सड़क पर 11वीं की छात्रा को सनकी आशिक ने मारी गोली

दुमका हत्याकांड की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी एक मासूम सनकी आशिक की हैवानियत का शिकार हुई. यहां 25 अगस्त को 16 साल की नाबालिग को आरोपी मोइन ने गोली मार दी थी

Delhi News: दिल्ली के संगम विहार इलाके से भी झारखंड के दुमका कांड जैसी दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां  बीते 25 अगस्त को 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबालिग को इलाके के ही 2 लड़कों ने बीच सड़क पर सरेआम गोली मार दी. लड़की के पिता का आरोप है कि मुख्य आरोपी उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर ही रहता था और पिछले कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था. पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर एक हिंदू लड़के के नाम से आईडी भी बनाई थी और बेटी से दोस्ती भी की थी, लेकिन जब बेटी को मुख्य आरोपी का असली नाम  पता चला तो उसने उससे दोस्ती तोड़ दी थी. लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने लड़की का पीछा करना नहीं छोड़ा. 

मुख्य आरोपी अमानत अली  गिरफ्तार
बता दें कि इस मामले में बॉबी और पवन नाम के आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए  जा चुके हैं और पुलिस ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी से एक तरफा इश्क में पागल मुख्य आरोपी अमानत अली को भी गिरफ्तार कर लिया है. अमानत अली के कहने पर ही उसके दोस्तों ने लड़की को गोली मारी थी. लड़की के कंधे पर गोली लगी थी. फिलहाल पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी है. 

पिता ने कहा एक महीने पहले भी पुलिस में की थी शिकायत
पिता का आरोप है कि लगभग एक महीना पहले भी आरोपी और उसके दोस्तों ने पीड़िता के घर की खिड़की का शीशा पत्थर मार कर तोड़ दिया था. जिसकी शिकायत इलाके के बीट हवलदार को की गई थी. लेकिन पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया और इसी लापरवाही का नतीजा है कि एक महीने बाद आरोपी ने उनकी बेटी को गोली मार दी.

स्कूल से वापस लौटते समय लड़की को मारी थी गोली
पिता ने बताया कि बीते गुरुवार को उनकी 16 साल की कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी, अपनी मां और छोटे भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से वापस आ रही थी तो घर से महज 150 मीटर की दूरी पर मुख्य आरोपी के 2 दोस्तों ने उनकी बेटी को पीछे से कंधे के नीचे गोली मार दी थी जिसके बाद लड़की खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी थी. आनन फानन में उसे पास के ही बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से 2 दिन पहले ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है. अभी पीड़िता खतरे से बाहर है.

बेटी के लिए इंसाफ मांग रहा है परिवार
अब परिवार की मांग है कि ये मामला लव जिहाद का है या नहीं उन्हें नहीं पता लेकिन उनकी बिटिया को इंसाफ मिलना चाहिए जिसकी वो हकदार है. पिता की मांग है कि घटना के बाद से हर रोज कोई न कोई नेता उनके घर आता रहता है लेकिन उनकी यही मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

ये भी पढ़ें

गूंजती रहे आंगन में किलकारियां: क्या है भारत में प्रति 1 हजार नवजात बच्चों में मौत की दर?

India-China: LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्य वार्ता, सुरक्षा और स्थिरता बनाये रखने पर दिया बल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget