एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: साफ हुई दिल्ली की हवा! तीन महीने में सबसे कम प्रदूषण किया गया दर्ज, AQI लेवल रहा 160

Delhi Pollution News: काफी लंबे समय के बाद दिल्लीवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है. 25 जनवरी को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा और दिल्लीवालों को साफ मिल सकी.

Delhi Records Cleanest Air Day: राजधानी दिल्ली में बुधवार (25 जनवरी) को हवा काफी साफ रही और प्रदूषण के स्तर (Delhi Pollution Level) में कमी दर्ज की गई. तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 रहा, जो बीते तीन महीनों के मुकाबले काफी बेहतर है. वहीं एक दिन पहले, मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 237 (खराब श्रेणी) था. यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन से मिली है.

सीपीसीबी (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, पिछली बार दिल्ली की हवा इतनी साफ 15 दिसंबर, 2022 को थी. उस समय एक्यूआई (AQI) 189 दर्ज किया गया था. उससे पहले, 14 अक्टूबर को एक्यूआई 154 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था. बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI रीडिंग को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.

दिल्ली के मौसम का अपडेट

बुधवार को तेज हवाओं के साथ दिल्ली में आसमान में बादल भी छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी थोड़ा गिर गया है. बुधवार को 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 25 जनवरी तो को हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया था, जिसमें बादल धुंध की परत बना रहे थे और दृश्यता दिन में 800 से 1,500 मीटर के बीच थी. 

मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गणतंत्र दिवस के लिए मध्यम कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि 29 जनवरी के बाद हल्की बारिश की संभावना है. IMD के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बुधवार को कोई बारिश दर्ज नहीं की गई. बढ़ी हुई नमी के कारण गणतंत्र दिवस पर मध्यम कोहरे की उम्मीद है. दृश्यता 200 से 500 मीटर के बीच होगी."

इतना रहेगा न्यूनतम तापमान

26 जनवरी यानी गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. रविवार से यह एक बार फिर बढ़ जाएगा, क्योंकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 28 से 30 जनवरी के बीच दिल्ली को प्रभावित कर सकता है. इस बीच, अधिकतम तापमान महीने के अंत तक 20 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के आसमान में छाए रह सकते हैं बादल, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी से हड़कंप, गृहमंत्री को सता रहा विद्रोह का खौफ
पाक में कॉकरोच पार्टी से हड़कंप, गृहमंत्री को सता रहा विद्रोह का खौफ
सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचे मददगार, असम में दिखी इंसानियत की मिसाल
सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचे मददगार, असम में दिखी इंसानियत की मिसाल
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget