एक्सप्लोरर

Delhi Rain: पहली बारिश में अलग अलग जगहों पर तीन लोगों की डूबने से हुई मौत

दूसरा मामला अमर कॉलोनी थाना के श्रीनिवासपुरी इलाके का है. जहां पर आज सुबह गांधी कैंप इलाके में स्थित एक कबाड़ी की दुकान में काम करने वाले 28 वर्षीय जलील की पानी में डूबने से मौत हो गई.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. एक मामला जैतपुर थाना इलाके के सौरभ विहार का है, जहां पर 8 साल का एक बच्चा बारिश में नहाने के लिए घर से बाहर निकला था और छठ घाट में डूबने से उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा मामला अमर कॉलोनी थाना इलाके का है, जहां पर एक युवक कबाड़ी की दुकान में काम करने के लिए गया था और वहां भरे पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई.

दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. इसके अलावा सुबह मिंटो ब्रिज पर भरे पानी में एक माल वाहक ऑटो के फंस जाने की वजह से उसके चालक की भी पानी में डूबने से मौत हो गई. डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा का कहना है कि पहला मामला जैतपुर थाने के सौरभ विहार इलाके का है. आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अमर मार्केट की गली नंबर 1 में रहने वाला 8 साल का मोहम्मद मतीन लापता है.

इसी बीच पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि छठ घाट के नजदीक बच्चा बेसुध हालत में मिला है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि मोहम्मद मतीन सुबह 6 बजे बारिश में नहाने के लिए घर से बाहर गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा. उसके आसपास के लोगों ने जब उसे तलाशा तो वह छठ घाट में पानी में डूबा हुआ मिला. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

दूसरा मामला अमर कॉलोनी थाना के श्रीनिवासपुरी इलाके का है. जहां पर आज सुबह गांधी कैंप इलाके में स्थित एक कबाड़ी की दुकान में काम करने वाले 28 वर्षीय जलील की पानी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि जलील कबाड़ी की दुकान में काम करने के लिए गया था, जहां पर लगभग 3 फुट पानी भर चुका था. जलील काम करने के दौरान पानी में गिर गया और बेहोश हो गया.

उसके साथियों ने उसे बाहर निकाला और कैट्स एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल ले गए. लेकिन अस्पताल तक पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है. ज्ञात रहे कि रविवार सुबह मिंटो ब्रिज पर भरे पानी में एक माल वाहक ऑटो के फंस जाने की वजह से उसके चालक की भी पानी में डूबने से मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें

जानिए आखिर 5 अगस्त को ही क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या आने के लिए चुना, ये रही वजह  

राजस्थान ऑडियो टेप मामला: कांग्रेस ने मांगा गजेंद्र सिंह शेखावत का इस्तीफा, पूछा- सरकार CBI की धमकी क्यों दे रही है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget