एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार

आतंक के खिलाफ कार्रवाई में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 से ज़्यादा आतंकियों को पकड़ा।
  • ये आतंकी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी के संपर्क में थे।
  • उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों से हुई गिरफ्तारियां, मॉड्यूल का भंडाफोड़।
  • दिल्ली ब्लास्ट में पकड़े गए आतंकी अल-कायदा और ISIS की विचारधारा से प्रभावित थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंक के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. स्पेशल सेल ने 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े टेररिस्ट शहजाद भट्टी के संपर्क में ये सभी आतंकी थे. स्पेशल सेल से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सभी आतंकी उत्तर भारत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश से हुई हैं. 

पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
ये भी आतंकी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से संपर्क में थे. स्पेशल सेल काफी समय से इनके नेटवर्क पर नज़र रख रही थी. फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है. दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेंटर में आज रविवार (30 नवंबर) को शाम 4 बजे एडिशनल सीपी/स्पेशल सेल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस ऑपरेशन को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी. स्पेशल सेल ने शहजाद भट्टी के नेतृत्व वाले एक अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

इसी महीने दिल्ली में हुआ था ब्लास्ट
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 10 नवंबर को ही लाल किले के पास कार में ब्लास्ट हुआ था. इस कार ब्लास्ट में 15 लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस कार ब्लास्ट को लेकर जब सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. इस कार ब्लास्ट के पीछे डॉक्टरों की चेन सामने आई है, जिनके तार पाकिस्तान स्थित आतंकवाद के आकाओं से जुड़े पाए गए हैं.

देश भर में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि जिस कार के जरिए लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया था, उसे एक आतंकी डॉक्टर ही चला रहा था. इस घटना के बाद से ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद को लेकर हाई अलर्ट पर हैं और आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है.

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए सभी आतंकी अल-कायदा की विचारधारा से प्रभावित थे. वहीं आतंकी डॉक्टर उमर नबी के बारे में खबर आई कि वो ISIS और जैश ए मोहम्मद की विचारधारा से प्रभावित था.

ये भी पढ़ें

'लोकतंत्र खतरे में...' शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष का सरकार पर हमला, SIR को लेकर दे दी यह चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget