एक्सप्लोरर

बाहर के लोगों को भी मिलेगा दिल्ली में इलाज, सील बॉर्डर के बावजूद ई-पास लेकर आ सकेंगे मरीज़

अब दिल्ली से बाहर रहने वालों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी. बाहर से आए मरीजों को भी दिल्ली में बेहतर इलाज मिलेगा. इसके लिए उन्हें सील बॉर्डर पर परेशान भी नहीं होना पड़ेगा. दिल्ली में प्रवेश करने के लिए उन्हें ई पास मिलेगा.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में भरोसा दिया कि दिल्ली के बाहर से आने वाले मरीजों को सील बॉर्डर के चलते रोका नहीं जाएगा, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस बाबत साफ-साफ शब्दों में निर्देश जारी करने को कहा है. दिल्ली सरकार के वकील का दिल्ली हाईकोर्ट में यह बयान एक तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान से यू-टर्न है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में बाहर के मरीज़ इलाज करवाने दिल्ली आ गएं, तो सारे बेड भर जाएंगे, इसी वजह से बॉर्डर सील कर रहे हैं.

हाईकोर्ट में दायर याचिका में क्या कहा गया था

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां पर ना सिर्फ दिल्ली सरकार के बल्कि केंद्र सरकार के भी बड़े और नामी अस्पताल मौजूद है. ऐसे में दिल्ली सरकार का यह आदेश देश के बाकी प्रदेशों के मरीजों को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है. क्योंकि इस आदेश के चलते अब दूसरे प्रदेशों के मरीज दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवाने नहीं आ सकते क्योंकि बॉर्डर को सील कर दिया गया है. लिहाजा सरकार का यह फैसला संवैधानिक तौर पर ठीक नहीं है.

दिल्ली सरकार के वकील ने कहा- मरीजों को जारी होगा ई पास

दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि मरीजों के दिल्ली में आने और इलाज करवाने पर कोई बंदिश नहीं है. हालांकि बाहर से आने वाले मरीजों को ई पास लेना होगा. ई पास मिलने में मरीजों को दिक्कत नहीं होगी.

कोर्ट ने कहा- जल्द से जल्द और साफ साफ अक्षरों में दे वेबसाइट पर जानकारी

याचिका पर सुनवाई करते हुए और दिल्ली सरकार की दलीलों को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह इस बाबत साफ-साफ शब्दों में अपनी वेबसाइट पर निर्देश जारी करें. जिसमें यह बताएं कि दिल्ली के बाहर जाने वाले मरीज कैसे हैं ई पास लेकर अपना इलाज करवाने के लिए दिल्ली आ सकते हैं. दिल्ली सरकार को जानकारी आज शाम तक ही देनी होगी.

सीएम केजरीवाल ने किया था बॉर्डर सील करने का एलान

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये कहते हुए दिल्ली के बॉर्डर को 1 हफ्ते के लिए सील करने का आदेश जारी किया था कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं इतनी अच्छी हैं की बाहर के मरीज़ भी दिल्ली में इलाज करवाने आ जाएंगे और अगर ऐसा हुआ तो सारे बेड भाग जाएंगे. यही वजह बताते हुए बॉर्डर को 1 हफ्ते के लिए सील करने का फैसला लिया गया. केजरीवाल ने इस बाबत जनता से सुझाव मांगे थे.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget