एक्सप्लोरर

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का दूसरा चरण लागू, स्टेज 2 में क्या-क्या रहेंगी पाबंदिया, यहां जानें

Air Quality Index: दिल्ली में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 266 बना हुआ है जो कि खराब श्रेणी में आता है. यही वजह है कि दिल्ली-NCR में GRAP का दूसरा चरण लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर में लगातार खराब होते एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए GRAP का दूसरा चरण लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही वायु प्रदूषण में कमी लाने को लेकर लोगों से अपील की गई है. एक तरफ जहां दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण का स्तर लागातर बढ़ता जा रहा है.  दिल्ली में रविवार (22 अक्टूबर) को एयर क्वालिटी इंडेक्स 266 बना हुआ है जो कि खराब श्रेणी में आता है. 

दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा बहुत खराब श्रेणी में जा चुकी है, आनंद विहार में एक्यूआई 273, दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास एक्यूआई 317 और नोएडा में 290 बना हुआ है. 23 और 24 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम विभाग ने एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहने की  भविष्यवाणी की है जिसको देखते हुए ग्रेप की दूसरी स्टेज लागू कर दी गई है. 

GRAP के स्टेज-2 में रहेगी ये पाबंदियां 

  • सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा
  • सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा 
  • होटल रेस्टोरेंट में तंदूर में कोयले और लकड़ी जलाने पर भी पाबंदी रहेगी
  • चिन्हित हॉटस्पॉट पर प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई हो सकती है
  • एसेंशियल सर्विसेज के अलावा बाकी जगह पर डीजल से चलने वाले जनरेटर पर भी सक्त पाबंदी रहेगी
  • प्रदूषण के स्रोत और उनके रोकथाम के लिए जितने निर्माण स्थल है उनका निरीक्षण किया जाएगा और प्रदूषण फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी
  • आम लोगों से आग्रह किया गया है कि वह नागरिक चार्ट का पालन करें और ग्रेप उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अपना योगदान दें
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें
  • कम भीड़ वाला रास्ता चुने भले ही वह थोड़ा लंबा क्यों ना हो
  • अपनी गाड़ियों का लगातार एयर फिल्टर बदलें और एयर इंडेक्स मीटर को चेक करते रहें
  • नवंबर से लेकर जनवरी के महीने में धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों को रोकें और बायोमास और सॉलिड वेस्ट को खुले में जलाने से बचे. 

GRAP के स्टेज ऐसे होते हैं लागू..

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के आधार पर GRAP को चार चरणों में बांटा गया है. पहला चरण AQI के खराब होने यानी 201-300 होने पर लागू किया जाता है. दूसरा चरण (AQI) 301-400 (बहुत खराब) होने पर , तीसरा चरण (AQI) 401-450 (गंभीर) होने पर और चौथा चरण (AQI ) 450 से ज्यादा (गंभीर से भी ज्यादा) होने पर लागू किया जाता है.

यह भी पढ़ें:-

Telangana BJP Candidates List: तेलंगाना में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, तीन सांसद और 12 महिलाओं को टिकट दिया 

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget